Advertisment

स्कूल विलय के विरोध में 'ढपोर शंखों को जगाओ-शंख बजाओ अभियान', हिरासत में AAP कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि जिन अधिकारियों और नेताओं ने स्कूलों के विलय करने का फरमान जारी किया है उनके बच्चे तो एसी गाड़ियों से स्कूल जाते हैं।

author-image
Deepak Yadav
aap protest agains school merger

स्कूल विलय के खिलाफ आप का प्रदर्शन Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्राइमरी स्कूलों के विलय (मर्जर) के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवर को प्रदेश में 'ढपोर शंखों को जगाओ-शंख बजाओ' अभियान चलाया। इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में लखनऊ में अभियान के तहत कार्यकर्ता बक्शी का तालाब (BKT) के विश्रामपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से बातचीत की। स्कूल बंद होने पर बच्चों की पढ़ाई रुकने और उनके भविष्य को लेकर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारी स्कूल का विलय करना शिक्षा के साथ अन्याय है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर और भी गिर जाएगा।

सैकड़ों बच्चों ने छोड़ दी पढ़ाई

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि जिन अधिकारियों और नेताओं ने स्कूलों के विलय करने का फरमान जारी किया है उनके बच्चे तो एसी गाड़ियों से स्कूल जाते हैं। गरीबों के बच्चों को बारिश में पैदल कई किलोमीटर दूर स्कूल जाना पड़ रहा है। इससे उसकी पढ़ाई बाधित हो रही है। सैकड़ों बच्चों ने स्कूल की दूरी ज्यादा होने की वजह से पढ़ाई छोड़ दी है। इसलिए सरकार को अपना फैसला तत्काल वापस लेकर परिषदीय स्कूलों की स्थिति में सुधार करना चाहिए। 

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

निशातगंज में अभियान चलाने पर आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह, राकेश तिवारी, ज्ञान सिंह, अनिल को पुलिस गाड़ी में भरकर ईको गार्डन ले गई। महेन्द्र सिंह कहा कि योगी सरकार ने 27 हजार से ज्यादा स्कूलों को बंद कर दिया है। इसके खिलाफ पार्टी ने शंख बचाओ अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि यूपी में डबल इंजन की नहीं, बल्कि ढपोर शंख की सरकार चल रही है। सिंह ने कहा कि जब तक योगी सरकार अपना शिक्षा विरोधी फैसला वापस नहीं लेती, पार्टी का स्कूल बचाओ अभियान जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- UP में खराब बिजली व्यवस्था पर Akhilesh Yadav का योगी सरकार पर तंज, कहा- मंत्री और अधिकारियों के तार टूटे

Advertisment

यह भी पढ़ें- बिजली कटौती की शिकायत नजरअंदाज करना पड़ा भारी, ऑडियो वायरल होने पर अधीक्षण अभियंता निलंबित

यह भी पढ़ें- मजबूर मंत्री : एके शर्मा ने अभियंता की हीलाहवाली की उजाकर, सोशल मीडिया पर डाला ऑडियो

यह भी पढ़ें- निजीकरण के ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट की लीगल वैधता नहीं, उपभोक्ता परिषद ने की CBI जांच की मांग

Advertisment

aam aadmi party | AAP vs BJP

aam aadmi party aap AAP vs BJP
Advertisment
Advertisment