/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/21/ai-2025-11-21-19-00-54.jpg)
एआई से पेट और आंत की बीमारियों की सटीक पहचान Photograph: (Google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. रोहित श्रीवास्तव ने पेट और आंतों की बीमारियों की पहचान के लिए एक आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई आधारित तकनीक विकसित की है। यह तकनीक सेमांटिक सेगमेंटेशन का उपयोग करते हुए एंडोस्कोपी इमेज का गहराई से विश्लेषण करती है। सेमांटिक सेगमेंटेशन की मदद से एंडोस्कोपी चित्रों में रोगग्रस्त हिस्सों को बारीकी से चिन्हित किया जाता है, जिससे सूक्ष्म बदलाव या असामान्य क्षेत्र भी स्पष्ट रूप से सामने आ जाते हैं। इसके बाद एआई प्रणाली यह पहचान करने में सक्षम होती है कि मरीज को पॉलीप्स, डाई-डिफ्टेड पॉलीप्स, अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी बीमारी है या पेट की सामान्य स्थिति है।
तकनीक से रोगों की प्रारंभिक पहचान
यह तकनीक रोगों को उनके प्रारंभिक चरण में ही पहचान लेती है, जिससे समय पर उपचार संभव हो पाता है। एंडोस्कोपी इमेज में सबसे छोटे बदलावों को भी पहचानने की इसकी क्षमता डॉक्टरों को तेज, भरोसेमंद और सटीक परिणाम प्रदान करती है। सही समय पर बीमारी की पहचान होने से मरीजों का इलाज तेज, सुरक्षित और किफायती हो जाता है, जिससे उनकी तकलीफ और खर्च दोनों में कमी आती है। भविष्य में यह तकनीक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। डॉ. रोहित श्रीवास्तव का यह नवाचार पेट और आंतों की बीमारियों की पहचान को अधिक सटीक, उन्नत और समाज हितकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Lucknow University | AI
यह भी पढ़ें- Power Cut : लखनऊ के इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली
यह भी पढ़ें- लखनऊ के इन इलाकों में आज कटेगी बिजली, कई ट्रेनों के बदले गए प्लेटफार्म
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)