/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/10/akhilesh-yadav-2025-11-10-16-33-53.jpg)
योगी सरकार पर बरसे अखिलेश Photograph: (YBN)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और अब चुनाव में केवल 427 दिन बचे हैं, लेकिन सरकार ने अभी से ही बेइमानी शुरू कर दी है। सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावों में धांधली को लेकर कई शिकायतें की गईं, लेकिन आयोग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या के एक डीआईओएस, जिसकी जांच चल रही थी, से सरकार ने वोट डलवाने में मदद ली थी। अखिलेश ने यह भी कहा कि वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट पूरी तरह से साफ और पारदर्शी थी।
जहां गांजा वहां सब चंगा
सपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जब जापान जा रहे हैं तो बुलेट ट्रेन में बैठकर क्योटो जरूर जाय। उन्हें अंदाजा लग जाएगा कि उन्होंने यूपी का क्या हाल किया है। शहर और सड़कों पर जरूर देखना चाहिए कि वहां सांड हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में हर चीज महंगी है। यूपी में लगातार तस्करों को भारी मात्रा में गांजा के साथ पकड़े जाने पर अलिखेश ने तंज कसते हुए का कि जहां गांजा, वहां सब चंगा है। गांजा पकड़ने वाले पुलिस कर्मिकों को पुरस्कार मिलना चाहिए।
सरकार का सूचना तंत्र कमजोर
सपा प्रमुख ने कहा कि कुछ लोग बच्चों को गोद में उठाकर दिखावा करते हैं। इसी बीच खजांची ने अखिलेश से मोबाइल मांगा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इस उम्र में मोबाइल नहीं देना चाहिए, कई देशों में इस पर बैन हैं। नोटबंदी में पैदा हुआ छोटा खजांची का आज जन्म दिन है। हर वर्ष की तरह अखिलेश यादव खजांची का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जलजीवन मिशन को लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पानी नहीं बजट बह रहा है। उन्होंने कहा, अधिकारी मिलकर जमीनों पर कब्जा करा रहे है। सरकार का सूचना तंत्र काफी कमजोर है, इसीलिए तो घुसपैठिये आ रहे हैं।
2029 तक सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाएंगे
अखिलेश यादव ने सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम लोगों का सपना है कि सपा राष्ट्रीय पार्टी बने। इसके लिए 2029 तक इंतजार करना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल खोल दिए लेकिन इलाज की सुविधा नहीं है। ये प्राइवेट अस्पताल का उद्घाटन करके खुश होते हैं की चलो सरकारी अस्पताल बंद करने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया। एसआईआर को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि आधार कार्ड को न मानने पर वह कोर्ट जाएंगे। पीडीए का एक वोट न कटे और चुनाव में बेमानी न हो इसके लिए संघर्ष किया जाएगा।
Akhilesh Yadav | up politics 2025
यह भी पढ़ें- भाजपा को लोकतंत्र नहीं लूटतंत्र में विश्वास, अखिलेश यादव बोले- इन मुखबरीजीवी लोगों...
यह भी पढ़ें- बिहार में यूपी का महा मुकाबला, योगी-अखिलेश में जीता कौन!
यह भी पढ़ें- UP Politics : पटेल जयंती के सहारे पीडीए में सेंध लगाएगी भाजपा, जानिए कैसे
यह भी पढ़ें- UP Politics : शिष्टाचार की सियासत बराबर, अब आजम पहुंचे अखिलेश के घर
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us