Advertisment

यूपी में रह रहे बिहार के मतदाताओं को मतदान के दिन मिलेगी छुट्टी, आदेश जारी

सरकार के इस फैसले से लाखों बिहार के रहने वाले मजदूरों, कर्मचारियों और अन्य कामगारों को बड़ी राहत मिलेगी। जो रोजगार या नौकरी के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रहते हैं।

author-image
Deepak Yadav
cm yogi adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने नवंबर महीने में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश में रह रहे बिहार के मतदाताओं को मतदान के लिए अवकाश मिलेगा। यह अवकाश उन संस्थानों, कार्यालयों और औद्योगिक इकाइयों में भी मान्य होगा, जहां कर्मचारी बिहार के मतदाता हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। 

छह और 11 नवंबर को मिलेगी छुट्टी

सरकार के इस फैसले से लाखों बिहार के रहने वाले मजदूरों, कर्मचारियों और अन्य कामगारों को बड़ी राहत मिलेगी। जो रोजगार या नौकरी के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रहते हैं। आदेश के अनुसार, छह और 11 नवंबर को बिहार में मतदान के दिन मतदाताओं को छुट्टी दी जाएगी।

सीमावर्ती जिलों में प्रशासन की खास तैयारी

उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों जैसे कि सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज आदि में भारी संख्या में बिहार के मतदाता रहते हैं। ऐसे में प्रशासन ने इन जिलों के सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि वे यह जल्द से जल्द सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति को वोट देने के लिए अपने घर जाने में कोई समस्या न हो।

मतदान बढ़ाने के लिए प्रशासन की पहल

सूत्रों के अनुसार, यह फैसला चुनाव आयोग के आदेशों के आधार पर ही किया गया है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना है। बिहार चुनाव में इस बार कई सीमावर्ती जिलों से मतदाताओं के भारी संख्या में बिहार की जाने पूरी संभावना है।

Advertisment

UP Govt | up cm yogi adityanath | yogi adityanath | CM Yogi Adityanath | bihar election 2025 | bihar election 2020 news

यह भी पढ़ें- नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक स्थगित : पार्षदों ने किया हंगामा, महापौर और नगर आयुक्त में विवाद गहराया

यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर से 13 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली, नियामक आयोग में विरोध प्रस्ताव दाखिल

Advertisment

यह भी पढ़ें- Health News : लोहिया संस्थान में पहली बार डीबीएस सर्जरी, पार्किंसन मरीज को मिली राहत

यह भी पढ़ें- लखनऊ के चांदे बाबा तालाब क्षेत्र के गरीबों की छत सुरक्षित, NGT में राजेश्वर सिंह ने रखा दलित परिवारों का पक्ष

bihar election 2020 news bihar election 2025 CM Yogi Adityanath yogi adityanath up cm yogi adityanath UP Govt
Advertisment
Advertisment