/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/22/om-prakash-rajbhar-2025-09-22-12-09-50.jpg)
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तबीयत बिगड़ी Photograph: (Google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गईं। सूचना मिलते ही प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तुरंत उनके आवास पहुंचे। इसके बाद ब्रजेश पाठक खुद अपनी देखरेख में उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल लेकर गए। बाद में उन्हें मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
राजभर को माइनर ब्रेन स्ट्रोक आया
डॉक्टरों के अनुसार, राजभर को माइनर ब्रेन स्ट्रोक आया था। अस्पताल में उनके तुरंत सीटी स्कैन और बल्ड समेत कई जरूरी टेस्ट करवाए गए। फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
बेटे अरविंद ने शेयर की सेहत की जानकारी
ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने भी उनकी सेहत को लेकर जानकारी शेयर की है। अरविंद राजभर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि कि अब उनके पिता की सेहर सुधर रही है। ब्लड प्रेशर और हार्ट संबंधी समस्या महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आप सभी के प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से उनकी सेहत में अब लगातार सुधार हो रहा है।
यह भी पढ़ें- कैंसर संस्थान में साइको आंकोलॉजी की ओपीडी दोबारा शुरू, SGPGI में बनेगा नया OPD परिसर