/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/31/akhilesh-yadav-2025-10-31-15-28-24.jpg)
अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला Photograph: (YBN)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एसआईआर में जातीय कॉलम भी जोड़ा जाए, ताकि समाज के हर वर्ग की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। अखिलेश ने कहा कि गन्ना गन्ने का समर्थन मूल्य प्रति कुंतल 30 रुपये से अधिक बढ़ाना चाहिए। जबकि सरकार ने इससे तो अधिक विज्ञापन पर खर्च कर दिया। गन्ने के बढ़ाए गए दाम से किसानों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सरदार पटेल के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
मंडियां बेचना की तैयारी
अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में खाद, डीएपी और कीटनाशक दवाइयों की किल्लत है। किसानों का ध्यान तैयार है। उसकी ठीक से खरीद नहीं हो रही है। एमएसपी का लाभ किसानों को नहीं मिला रहा है। गन्ने का मामूली भाव बढ़ाकर मंडियों को बेचने की तैयारी चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वही सरकार है जो मंडियां बेचना चाहती है। बहराइच में चीनी मिलें बंद हो गईं। भाजपा के पोषित लोग किसानों के 100 करोड़ रुपये लेकर भाग गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलित और पिछड़े वर्ग सबसे अधिक उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं पर तंज
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता भी इलाज के लिए सपा सरकार में बनाए गए मेदांता अस्पताल का सहारा लेते हैं। उन्होंने कहा कि इनकी सरकार में इलाज भगवान भरोसे है। सपा सरकार बनने पर एक फोन पर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध होगी। 108, 102 एंबुलेंस की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं समाप्त हो गई हैं।
कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
सपा मुखिया ने विकास दुबे प्रकरण पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसकी गाड़ी इसलिए पलटाई गई ताकि सरकार न पलट जाए। ​भूमाफिया और वकील कानपुर के अखिलेश दुबे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उसे इसलिए बचाया जा रहा है, क्योंकि सच्चाई बाहर आने पर सरकार और कानून व्यवस्था की पोल खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि कानपुर मामले सरकार के अधिकारी फंसे हैं। यूपी में इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं था। जितना इस समय है। विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती। वीसी का चयन में भेदभाव होता है।
भाजपा समाज में फैला रही नफरत
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को नाम बदलने का पुराना शौक है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार केवल नाम और शहर बदलने की राजनीति करती है, जबकि जनता की असली समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों से समाज में भेदभाव और नफरत का माहौल बढ़ा है।
बनारस को क्योटो बनाने पर तंज
सपा प्रमुख ने बनारस को जापान के क्योटो शहर की तरह स्मार्ट बनाए जाने के सवाल पर भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बनारस की गलियां तोड़ी जा रही हैं। सरकार कुछ नया नहीं बनी रही, बल्कि लोगों का नुकसान कर रही है। बाजार मूल्य के हिसाब से पीड़ितों को मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। सपा प्रमुख ने कहा कि गोरखपुर को स्पेन दिखने की बात करने वाले ये बताएं कि यूपी में रोज कितना गांजा पकड़ा जा रहा है।
सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र को किया नमन
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अखिलेश यादव ने लौहपुरुष सरदार पटेल और समाजवादी आंदोलन के जनक आचार्य नरेंद्र को नमन करते हुए सामाजिक न्याय और समानता के राज्य की स्थापना का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भारत के भौगोलिक दृष्टि से बड़ा बनाने में लोह पुरुष का अहम योगदान है। उनके बताएं रास्ते पर चलकर देश और प्रदेश को और मजबूत बनाने का काम करेंगे। सपा, पीडीए के सहयोग से प्रदेश में परिवर्तन की नई शुरुआत करेगी।
samajwadi party | PDA | UP Politics | up politics 2025 | samajwadi party
यह भी पढ़ें- Health News : लोहिया संस्थान में पहली बार डीबीएस सर्जरी, पार्किंसन मरीज को मिली राहत
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us