Advertisment

लोहिया संस्थान के 'इनविक्‍टस' में खेल और संस्कृति का संगम : निदेशक बोले- डॉक्टरों के लिए स्वस्थ जीवनशैली जरुरी

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) के मिनी स्टेडियम में रविवार को खेल महोत्सव इनविक्टस एवेन्सिस का आयोजन उत्साह और ऊर्जा के साथ हुआ।

author-image
Deepak Yadav
RMLIMS

लोहिया संस्थान के स्टेडियम में खेल महोत्सव Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) के मिनी स्टेडियम में रविवार को खेल महोत्सव इनविक्टस  का आयोजन उत्साह और ऊर्जा के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न टीमों के रंगारंग फ्लैग मार्च से हुई। इसके बाद छात्रों का सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। समूह नृत्य में छात्रों के तालमेल और उत्साह ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

खेल से बढ़ता अनुशासन और टीमवर्क

इस दौरान निदेशक प्रो (डॉ.) सीएम सिंह ने कहा कि खेल अनुशासन, टीमवर्क और मानसिक दृढ़ता का निर्माण करते हैं। जो हर चिकित्सक के लिए बेहद है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली चिकित्सकों के लिए अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम फिटनेस के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

खेलों से नेतृत्व और संतुलन का विकास

डीन डॉ. प्रधुम्न खेलों से न केवल शारीरिक क्षमता, बल्कि नेतृत्व और संतुलन जैसी महत्वपूर्ण क्षमताएं विकसित होती हैं।  संस्थान छात्रों और कर्मचारियों के समग्र व्यक्तित्व विकास, शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क, और सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों का निरंतर विस्तार करता रहेगा। आयोजक, डॉ. आलोक ने कहा कि इनविक्टस केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एकता, उत्साह और खेल भावना का पर्व है। 

लोहिया संस्थान | INVICTUS

यह भी पढ़ें- विश्व मधुमेह दिवस : तनाव-अवसाद मधुमेह के प्रमुख कारण, बलरामपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीजों को किया जागरुक

Advertisment

 यह भी पढ़ें- बिहार में यूपी का महा मुकाबला, योगी-अखिलेश में जीता कौन!

 यह भी पढ़ें- UP Politics : पटेल जयंती के सहारे पीडीए में सेंध लगाएगी भाजपा, जानिए कैसे

यह भी पढ़ें- UP Politics : शिष्टाचार की सियासत बराबर, अब आजम पहुंचे अखिलेश के घर

लोहिया संस्थान
Advertisment
Advertisment