Advertisment

डांट खाकर काम कर रहे डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य व्यवस्था की चौपट, सरदार लुक में अखिलेश यादव भाजपा पर बरसे

अखिलेश यादव प्रदेश की स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कहा, अपराध के मामले में यूपी टॉप पर है। भाजपा पुलिस हिरासत में मौत का रिकॉर्ड बना रही है।

author-image
Deepak Yadav
akhilesh yadav

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को प्रदेश की स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डपट (डांट) खाकर काम करने वाले डिप्टी सीएम से सुधार की क्या उम्मीद की जाए? स्वास्थ्य मंत्री ने ही स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट कर दी है। पीएचसी-सीएचसी से लेकर प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य व्यवस्था बदतर हो गई है। सरकार विभागों में लूट मची है। जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है हर क्षेत्र में गिरावट देखने को मिल रही है। 

अपराध के मामले में यूपी टॉप पर 

अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा को घेरते हुए कहा कि अपराध के मामले में यूपी टॉप पर है। भाजपा पुलिस हिरासत में मौत का रिकॉर्ड बना रही है। गुजरात के बाद सबसे ज्यादा हिसासत में मौतें यूपी में हो रही हैं। उन्होंने गाजीपुर के गठिया गांव में बिजली के खंभे लगाने के विरोध में धरना के दौरान पुलिस की पिटाई में घायल दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता की मौत की घटना की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों के अब दूसरों का दर्द समझ में आया होगा। 

प्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित 

सपा मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर लोग जहर खाकर जान दे रहे हैं। भाजपा इस मामले में भी रिकॉर्ड बना रही है। डिजिटल अरेस्ट और अपहरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। भ्रष्टाचार में मामले में भी भाजपा सबसे आगे है। उन्होंने वोटी चोरी और फर्जी वोटर लिस्ट के मुद्दे पर कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वोट चोरी और डकैती कहीं पर न हो। इसी तरह की वोट डकैती होगी तो हो सकता है जनता भी सड़कों पर दिखाई दें। चुनाव आयोग भाजपा का जुगाड़ आयोग नहीं बने।

भाजपा के लोग खोखले और कमजोर

रायबरेली दौरे दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा विरोध करने के सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि वह मंत्री कांग्रेस में रहे हैं। हमारे यहां ठेकेदारी करते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों के पास अपना एक भी काम बताने को नहीं है। ऊपर से चमचमाती 400 करोड़ की बनी सड़क अंदर से खोखली निकली। भाजपा के लोग उसी तरह बीजेपी के लोग ऊपर से चमकते हुए दिखाई देते हैं, अंदर से खोखले और कमजोर हैं। इसलिए विपक्ष के प्रति भाजपा नेताओं का ऐसा व्यवहार है।

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई करे सरकार

Advertisment

अखिलेश यादव ने कहा कि पंजाब में बाड़ से बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई। किसानों का नुकसान हुआ है। हमारी अपील है कि फसल की भरपाई हो। बाढ़ से प्रभावित लोगों को घर-मकान की मदद दी जाए। जितना नुकसान हुआ, सरकार उसकी भरपाई करे। सपा प्रमुख ने कहा कि सपा सरकार बनने के बाद प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर जाएगा। सिख समाज के धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक और किसानों के सम्मान समेत तमाम पहलुओं पर सपा उनके साथ खड़ी रहेगी। राजनैतिक तौर पर भी सम्मान देने का काम करेंगे।

सिख समाज का शानदार इतिहास

उन्होंने कहा कि सिख समाज के बहुत शानदार इतिहास रहा है। इस समाज ने अपनी मिट्टी और सम्मान के लिए अपनी जान के परवाह नहीं की। खेती-किसानी में अपनी मेहनत के बदौतल अपनी पहचान बनाई है। देश के लोगों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, तो उसमें सिख समाज का बहुत बड़ा योगदान है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- बिजली विशेषज्ञ बोले- दिल्ली-उड़ीसा से नहीं लिया सबक. यूपी में दोहराई जा रही निजीकरण की गलती

यह भी पढ़ें: Crime News: प्रेम प्रसंग और पैसों को लेकर हुई रिकवरी एजेंट की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Crime News : समाजवादी पार्टी ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, गंभीर हालत में भर्ती

Advertisment

यह भी पढ़ें: नेपाल में बगावत के बीच यूपी अलर्ट, सीमाओं पर कड़ी चौकसी और कंट्रोल रूम सक्रिय

Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment