/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/11/vertical-system-2025-11-11-16-42-40.jpg)
वर्टिकल व्यवस्था के खिलाफ शक्ति भवन में प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी Photograph: (YBN)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। वर्टिकल व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को बिजली कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों कर्मचारियों ने शक्ति भवन मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने वर्टिकल व्यवस्था के नाम पर लेसा में 5600 पद समाप्त किए जाने का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में एकत्र हुए कर्मचारियों ने कहा कि लखनऊ में बिजली व्यवस्था में लगातार गुणात्मक सुधार हो रहा है। लेकिन निजीकरण के लिए मनमाना प्रयोग कर लखनऊ की बिजली व्यवस्था को पटरी से उतारने की कोशिश की जा रही है, जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए।
बिजली कर्मचारी बोले-ऊर्जा मंत्री ने खुद कहा था कि वर्टिकल सिस्टम से कानपुर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। तो फिर क्यों इसे लागू किया जा रहा है। https://t.co/Y2995UxgIw@Lko_VivekSharma@shahbazuppcl6@saurabhpawar_88@Roshany76712018pic.twitter.com/r9v4iW9PjR
— Deepak Yadav (@deepakhslko) November 11, 2025
हटाए जा रहे 3305 संविदा कर्मी
संघर्ष समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन के जारी आदेश के तहत नई व्यवस्था में लेसा में सभी वर्गों के 5606 पद समाप्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्टिकल व्यवस्था की सबसे बड़ी मार संविदा कर्मियों पर पड़ी है। एक झटके में 3305 संविदा कर्मी हटाए जा रहे हैं। इनमें 2301 नियमित कर्मचारी भी शामिल हैं।
किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे निजीकरण
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी स्थिति में बिजली सेक्टर का निजीकरण नहीं होने देंगे। बिजली कर्मियों का संकल्प है कि जब तक निजीकरण का निर्णय वापस नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रहेगा। संघर्ष समिति के आह्वान पर आज लगातार 349वें दिन बिजली कर्मियों ने प्रदेश भर में सभी जनपदों पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। सभा के अन्त में दिल्ली में हुए धमाके में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और सरकार से मांग की गई कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
वर्टिकल व्यवस्था के खिलाफ शक्ति भवन में प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी https://t.co/Y2995UxgIw@VKSSSUP@UPRVPAS@UPRVPAS_Agra@GS_UPRVPAS@PankajA19094638@IshwarChan6903@VipinKumarYadu7@RPSingh27204756@vijayjssate111@TinkuRajLodhi@SarojKu550783pic.twitter.com/wW2nXDMoS9
— Deepak Yadav (@deepakhslko) November 11, 2025
vertical system | vksssup
निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी संग किसान-मजदूर हुए लामबंद, दिल्ली में होगा देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
यह भी पढ़ें-निजीकरण और विद्युत संशोधन विधेयक के खिलाफ जंतर-मंतर पर गरजेंगे बिजली कर्मचारी
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us