/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/15/manoj-kumar-singh-2025-11-15-15-54-55.jpg)
पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह बनाए गए स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन के सीईओ Photograph: (Google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है। इसके लिए शनिवार को शासन की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। प्रदेश की नौकरशाही में मनोज कुमार सिंह काफी चर्चित चेहरा हैं। राज्य योजना आयोग को बीती 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के रूप में गठित किया गया था।
तीन साल का होगा कार्यकाल
केरल कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह बीती 30 जून को सेवानिवृत हुए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद भरोसेमंद अधिकारियों में शामिल मनोज कुमार के सेवा विस्तार को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे। यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ के पद पर उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
सिंह के कार्यकाल में हुए बड़े आयोजन
मनोज कुमार सिंह के औद्योगिक उत्पादन आयुक्त के कार्यकाल के दौरान लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जैसे बड़े आयोजन हुए। इन आयोजनों का उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाने में अहम योगदान है।
पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को बनाया जा सकता है सलाहकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के अध्यक्ष हैं। इसके साथ दोनों​ डिप्टी सीमए केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सदस्य हैं। वर्तमान में इसमें सलाहकार का पद खाली है। कयास लगाया जा रहा है कि पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
manoj kumar singh | CEO
यह भी पढ़ें- बिहार में यूपी का महा मुकाबला, योगी-अखिलेश में जीता कौन!
यह भी पढ़ें- UP Politics : पटेल जयंती के सहारे पीडीए में सेंध लगाएगी भाजपा, जानिए कैसे
यह भी पढ़ें- UP Politics : शिष्टाचार की सियासत बराबर, अब आजम पहुंचे अखिलेश के घर
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us