Advertisment

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति केजीएमयू से रिफर, बलरामपुर अस्पताल में पुराने ठिकाने पर पहुंचे

पूर्व मंत्री को पिछले साल सितंबर में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगस्त 2025 तक प्रजापति इसी कमरे में भर्ती रहे थे। उस समय उनको किडनी, यूरिन, डायबिटीज, न्यूरो समेत कई समस्याएं होने की बात बताई गई थी।

author-image
Deepak Yadav
gayatri prasad prajapati refer balrampur hospital

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति केजीएमयू से बलरामपुर अस्पताल रिफर Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।  सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू से रिफर कर दिया गया है। प्रजापति एक बार फिर फिर अपने पुराने ठिकाने बलरामपुर अस्पताल पहुंच गए हैं। अस्पताल में उन्हें न्यू प्राइवेट वार्ड का कमरा नंबर 15 आवंटित किया गया है। पूर्व मंत्री करीब डेढ़ महीने बलरामपुर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। इसके बाद जेल में कैदी के हमले में घायल होने पर 30 सितंबर को उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया था।

10 महीने बलरामपुर अस्पताल में थे भर्ती

पूर्व मंत्री को पिछले साल सितंबर में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगस्त 2025 तक प्रजापति इसी कमरे में भर्ती रहे थे। उस समय उनको किडनी, यूरिन, डायबिटीज, न्यूरो समेत कई समस्याएं होने की बात बताई गई थी। 10 महीने तक भर्ती रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज करके वापस जेल भेजा गया था। 

स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या उभरी

लखनऊ जेल में एक एक कैदी के हमले में सिर पर चोट लगने के बाद गायत्री प्रजापति को 30 सितंबर को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सीटी स्कैन की रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जाना था, लेकिन अब उन्हें स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या उभरने की बात कहकर हड्डी रोग विभाग में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद उन्हें बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया।

जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति 

बलरामपुर अस्पताल की निदेशक  डॉ. कविता आर्य के मुताबिक, पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को केजीएमयू से रेफर होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उन्हें क्या समस्याएं हैं, इसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों का एलयू में प्रदर्शन, रिहाई की उठाई मांग

यह भी पढ़ें- यूपी में नई बिजली दरें घोषित करने में क्यों हो रही देरी? पावर कारपोरेशन की चाल से उठा पर्दा

यह भी पढ़ें- प्राणी उद्यान में बढ़ रहा दुर्लभ वन्यजीवों का कुनबा, जयपुर से आएंगे चिंकारा और लकड़बग्घा

यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन से झुलसे धीरज के काटने पड़े दोनों हाथ, संविदा कर्मी के परिवार पर टूटा दुखों का

Gayatri Prajapati | balrampur hospital | kgmu

Advertisment
Gayatri Prajapati
Advertisment
Advertisment