/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/01/gayatri-prajapati-2025-10-01-07-43-38.jpg)
लखनऊ जेल में गायत्री प्रजापति पर जनलेवा हमला Photograph: (Google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ की गोसाईंगंज जिला कारागार में समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मंगलवार देर शाम एक बंदी ने राड से हमला कर दिया। इस हमले में गायत्री प्रजापति के सिर पर गंभीर चोटें आईं और 10 से अधिक टांके लगाए गए हैं। जेल प्रशासन घटना की जांच कर रहा है। गायत्री प्रजापति को आनन-फानन किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू लाया गया है। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर गायत्री को माइनर ओटी में शिफ्ट किया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी चोट की जांच कर रही है। यह घटना जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
बीमारियों के चलते जेल अस्पताल में गायत्री
सामूहिक दुष्कर्म और खनन घोटाले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति को मधुमेह, ब्लड प्रेशर समेत दूसरी बीमारियों के चलते लंबे समय से जेल अस्पताल में रखा गया है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गायत्री प्रजापति ने अस्पताल में साफ-सफाई करने वाला बंदी विश्वास को पानी देने के लिये बुलाया था। बंदी को पानी लाने में कुछ देरी होने पर गायत्री ने कुछ कह दिया। जिसको लेकर मंत्री से उसकी बहस हो गई। इससे नाराज होकर बंदी ने मेज की दराज से एक छोटी लोहे की पटरी निकाल कर गायत्री के सिर में ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में घायल पूर्व मंत्री सिर पकड़ कर बैठ गए। अस्पताल के ही अन्य बंदियों ने उसे पकड़ लिया। जेलकर्मियों ने तत्काल जेल अधिकारियों घटना की जानकारी दी।
क्या बोलीं बेटी और पत्नी?
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के केजीएमयू में भर्ती होने पर उनकी बेटी अंकिता प्रजापति ने कहा कि मेरे निर्दोष होने के बावजूद साढ़े आठ साल से जेल में हैं। उन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया जा रहा है। उनकी जान को खतर है। वह महिला इतने लंबे समय से कह रही है कि उसके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है। लेकिन कोई उसकी बात नहीं सुन रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। वहीं अमेठी से सपा विधायक और गायत्री की पत्नी महाराजी प्रजापति ने कहा कि जेल में जो कुछ भी हुआ वह एक साजिश थी। उन्होंने सरकार से अपने पति के साथ न्याय की मांग की
अखिलेश यादव ने की जांच की मांग
सपा शासनकाल में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद पर जेल में हुए जानलेवा हमले की घटना की सपा प्रमुख अलिखेश यादव ने निंदा की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पर भूतपूर्व विधायक व उप्र सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर जेल में हुए जानलेवा हमले की निष्पक्ष न्यायिक जांच हो।
Gayatri Prajapati
यह भी पढ़ें- मांगों पर उदासनीता से कर्मचारी नाराज, 18 को करेंगे प्रदर्शन
यह भी पढ़ें KGMU : देश में 57 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त, यूपी में हालात और चिंताजनक