/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/30/kgmu-2025-09-30-23-32-36.jpg)
डॉ सूयकांत महिलाओं को फल वितरित करते Photograph: (KGMU)
स्वस्थ महिला सशक्त और सेहतमंद परिवार की नींव : डॉ सूर्यकान्त
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन सेंटर के संस्थापक प्रभारी डॉ सूर्यकान्त ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के अनुसार भारत की लगभग 57 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त हैं। उत्तर प्रदेश में यह समस्या और भी गंभीर है। देश और प्रदेश में काफी संख्या में लड़कियां व महिलाएं सांस की बीमारियों से पीड़ित है। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से चलाए गए स्वास्थ्य जागरुकता अभियान के तहत स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं।
डॉ सूर्यकान्त ने बताया कि महिलाओं की निःशुल्क फेफड़ों की जांच (पीएफटी), निःशुल्क परामर्श और इलाज, पोषण भत्ता, पोषण पोटली वितरण, श्वसन रोग से पीड़ित महिलाओं का डाट्स केंद्र पर पंजीकरण, लंबे समय से सांस रोग से पीड़ित महिलाओं के लिए निःशुल्क पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि नारी स्वास्थ्य से ही परिवार स्वस्थ और सशक्त हो सकता है।
डॉ. सूर्यकान्त ने बताया कि विभाग ने एक गांव व स्लम एरिया को भी टीबी मुक्त करने के लिए गोद लिया है। विभाग में “निःक्षय मित्र” कार्यक्रम भी चल रहा है। इसके तहत 100 से अधिक निःक्षय मित्र बनाए गए हैं। इसमें 50 से अधिक महिलाएं शामिल है। निःक्षय मित्र की टीम अभी तक टीबी के मरीजों को 1500 से अधिक पोषण पोटली प्रदान की जा चुकी है। साथ ही 50 महिला रोगियां को पोषण भत्ता भी प्रदान किया जाता है। आज पोषण माह एवं सेवा पखवाड़ा के समापन पर महिलाओं को फल वितरित किए गए।
विभाग में संचालित पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन एवं तम्बाकू छुड़ाने के लिए चलाये जा रहे प्रोग्राम के संस्थापक प्रभारी डॉ सूर्यकान्त ने बताया कि इन केंद्रों की सुविधा प्राप्त करने के लिए सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक 9450997669 मोबाइल नंबर पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कुलपति केजीएमयू डॉ सोनिया नित्यानंद ने नारी स्वास्थ्य के लिए रेस्पिरेटरी मेडिसिन को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी।
यह भी पढ़ें- मांगों पर उदासनीता से कर्मचारी नाराज, 18 को करेंगे प्रदर्शन
यह भी पढ़ें- Health News : बलरामपुर अस्पताल में तीन डायलिसिस मशीनें खराब, मरीज परेशान
KGMU | Dr Suryakant