Advertisment

Good morning Lucknow : जानें अपने लखनऊ में आज हो रहे खास कार्यक्रमों के बारे में

लखनऊ शहर न केवल अपनी प्राचीन धरोहरों व परंपराओं के लिए जाना जाता है, बल्कि समय के साथ बदलाव को स्‍वीकारना भी इसकी खूबियों में शुमार है। यहां नूतन और पुरातन संस्‍कृति का अनोखा मेल है। आइए जानते हैं आज 20 सितंबर को शहर में क्‍या खास होने जा रहा है।

author-image
Vivek Srivastav
lucknow

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ शहर न केवल अपनी प्राचीन धरोहरों व परंपराओं के लिए जाना जाता है, बल्कि समय के साथ बदलाव को स्‍वीकारना भी इसकी खूबियों में शुमार है। यहां नूतन और पुरातन संस्‍कृति का अनोखा मेल है। आइए जानते हैं आज 20 सितंबर को शहर में क्‍या खास होने जा रहा है। एक नजर में... 

प्रमुख कार्यक्रम

रोजगार मेला : आईटीआई की ओर से अलीगंज आईटीआई में रोजगार मेला, सुबह 10 बजे से

सिक्का प्रदर्शनी : अवध मुद्रा शास्त्रीय समिति की ओर से तीन दिवसीय अवध सिक्का प्रदर्शनी का दूसरा दिन, निरालानगर स्थित होटल रेग्नेंट में, सुबह 10 बजे से।

शिविर : भातखंडे एल्युमनी एसोसिएशन की ओर से विवि परिसर के सुजान सभागार में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर, सुबह 11 बजे से।

Advertisment

पुस्तक महोत्सव : शिक्षा मंत्रालय व नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन, लखनऊ विश्वविद्यालय में सुबह 11:30 बजे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

पैनल डिस्कशन : अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में नवाबी साहित्य पर पैनल डिस्कशन, कॉलेज सभागार में, दोपहर 12 बजे से।

प्रदर्शन : एआईएमआई के प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर बहुजन क्रांति संघ का प्रदर्शन, कैसरबाग स्थित डीएम दफ्तर पर, दोपहर 12 बजे।

Advertisment

वॉलीबॉल : पावरग्रिड अंतर क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में, दोपहर 2 बजे से।

लॉन्चिंग : हियरजैप की ओर से फिलिप्स हेयरलिंक प्रोडक्ट लॉन्च इन यूपी, विवेकखंड गोमतीनगर स्थित 4/30 में, दोपहर 3 बजे।

परिचर्चा : राज्यसभा सांसद संजय सेठ की ओर से जीएसटी सुधार पर व्यापारियों के साथ चर्चा, आलमबाग स्थित होटल होमटेल में, दोपहर 3.30 बजे से।

Advertisment

हस्ताक्षर अभियान : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से स्वदेशी अपनाओ को लेकर हस्ताक्षर अभियान, अमीनाबाद में प्रकाश कुल्फी के सामने, शाम 4 बजे से

डांडिया नाइट : नेहा तिवारी की ओर से वेव मॉल में डांडिया नाइट का आयोजन, शाम 4 बजे से।

हॉकी : ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू हॉकी प्रतियोगिता, मो. शाहिद स्टेडियम में, शाम 4 बजे से।

फुटबॉल : जिला फुटबॉल लीग का फाइनल लेग इकाना फुटबॉल स्टेडियम में शाम 4 बजे से।

गोष्ठी : दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया की ओर से स्पेश डबरी द डर्टी स्काई पर गोष्ठी, रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में, शाम 5 बजे से।

संगीत संध्या : गुरु स्मृति फाउंडेशन की ओर से संगीत संध्या का आयोजन, पेपर मिल कॉलोनी स्थित कैफी आजमी एकेडमी सभागार में, शाम 6 बजे से।

यह भी पढ़ें- दूध बच्चों के दांतों का सबसे बड़ा दुश्मन : IET मेंं विशेषज्ञ ने चेताया-नशीले दंत पाउडर के इस्तेमाल से हो सकता है कैंसर

UPSRTC : नवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को परिवहन निगम का तोहफा, 200 नई एसी बसें सेवा में शामिल

यह भी पढ़ें- यूपी की मानसी रोमांचक जीत से फाइनल में, अब आंध्र प्रदेश की सूर्या से होगी टक्कर

latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update | Today's event in Lucknow 

latest lucknow news in hindi lucknow news update lucknow news today Today's event in Lucknow
Advertisment
Advertisment