Advertisment

UPSRTC : नवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को परिवहन निगम का तोहफा, 200 नई एसी बसें सेवा में शामिल

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि ये सभी बसें अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं, जिनमें यात्रियों की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है। इन नई बसों की विशेषता यह है कि इनकी सीटें 2×2 की संरचना में आरामदायक रीक्लाइन सीटों के साथ उपलब्ध होंगी।

author-image
Deepak Yadav
200 new roadways buses

परिवहन निगम के बेड़े में 200 नई एसी बसें शामिल Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को एक विशेष उपहार देने की घोषणा की है। इस विशेष पहल के तहत 200 नई एसी बसों को सेवा में शामिल किया जाएगा।  परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि ये सभी बसें अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं, जिनमें यात्रियों की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है।

आरामदायक रीक्लाइन सीटें

इन नई बसों की विशेषता यह है कि इनकी सीटें 2×2 की संरचना में आरामदायक रीक्लाइन सीटों के साथ उपलब्ध होंगी। इस सुविधाजनक व्यवस्था से लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक आराम मिलेगा, जिससे उनका सफर और भी सुहाना बन सकेगा।

यात्रियों को मिलेगा आरामदायक और सुरक्षित सफर

परिवहन मंत्री ने बताया कि जल्द ये सभी बसें प्रदेश की विभिन्न सड़कों पर दौड़ती नज़र आएंगी। इन नई बसों का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक परिवहन सेवा प्रदान करना है। यह कदम प्रदेश की यात्रा सुविधाओं में सुधार लाने के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा को भी प्राथमिकता देता है। 

पांच हजार से अधिक नई बसें बेड़े में शामिल 

दयाशंकर सिंह ने कहा कि 2022 में उनके कार्यभार संभालने के बाद से अब तक 5000 से अधिक नई बसें परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हो चुकी हैं। वर्तमान में, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बेड़ा देश में सबसे युवा बेड़े के रूप में उभरा है, क्योंकि इसकी बसों की औसत आयु अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- BBAU और यूनानी चिकित्सा संस्थान के बीच हुआ MoU, शिक्षा-स्वास्थ्य गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

यह भी पढ़ें- महिला के पेट से निकला 20 किलो का ट्यूमर, डॉक्टर रह गए दंग

यह भी पढ़ें- लखनऊ में आज कई घंटे बिजली गुल, 8 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

यह भी पढ़ें- ओपी राजभर और उनके बेटों पर FIR दर्ज कराएंगे शौकत अली : धमकी मिलने पर बोले, गोलियां-तलवार...

UPSRTC
Advertisment
Advertisment