/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/24/24-1a-2025-09-24-07-37-06.jpeg)
प्रतीकात्मक Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ शहर न केवल अपनी प्राचीन धरोहरों व परंपराओं के लिए जाना जाता है, बल्कि समय के साथ बदलाव को स्वीकारना भी इसकी खूबियों में शुमार है। यहां नूतन और पुरातन संस्कृति का अनोखा मेल है। आइए जानते हैं आज 24 सितंबर को शहर में क्या खास होने जा रहा है। एक नजर में...
प्रमुख कार्यक्रम
अभियान : अथक अनंत फाउंडेशन व राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत वृहद स्वच्छता अभियान, चौक स्थित सतखंडा में, सुबह 8 बजे।
क्रिकेट : भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चार दिनी मुकाबले का दूसरा दिन, इकाना स्टेडियम में, सुबह 9 बजे से।
कहानी : लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से दादा-नानी की कहानी का आयोजन, इंदिरानगर, तकरोही स्थित श्री वर्धमान कॉलेज में, सुबह 9 बजे।
लोकार्पण : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की नवीन इकाइयों का शिलान्यास व लोकार्पण, इंदिरानगर के राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में, सुबह 11 बजे।
सम्मेलन : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से राष्ट्रीय हिंदी साहित्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, मड़ियांव आईआईएम रोड स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में, सुबह 11.45 बजे।
चुनाव : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की कार्यकारिणी का चुनाव, चारबाग बस स्टेशन पर, दोपहर 12 बजे।
बैठक : उप्र फार्मेसी काउंसिल में पंजीकृत फार्मासिस्टों को नेशनल फार्मुलरी ऑफ इंडिया में अंगीकृत कराने के लिए गोष्ठी, इंदिरानगर भूतनाथ मार्केट स्थित बंधन होटल में, दोपहर 12.30 बजे।
विमोचन : बाबा नीब करौरी महाराज पर निर्मित भावपूर्ण फिल्म के पोस्टर का विमोचन, कैसरबाग के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में, दोपहर 12.30 बजे।
महापंचायत : भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत, लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में, दोपहर 1 बजे।
संगोष्ठी : डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा की ओर से पूना पैक्ट दिवस पर गोष्ठी, विधानसभा मार्ग डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा परिसर के रमाबाई सभागार में, दोपहर 1 बजे।
हॉकी : ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता, मो. शाहिद स्टेडियम में, 2 बजे से।
गोष्ठी : हिंदी पखवाड़ा के तहत कवि गोष्ठी एवं व्याख्यान, माध्यमिक विद्यालय आरए बाजार तोपखाना कैंट के सभागार में, दोपहर 3 बजे।
कार्यशाला : उप्र राज्य पुरातत्व निदेशालय एवं इंटेक कंजर्वेशन इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक भवन की स्थिति को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, इंटेक संस्थान परिसर निराला नगर बी-42 में, दोपहर 3 बजे।
फुटबॉल : जिला फुटबॉल लीग के मुकाबले, दिलकुशा ग्राउंड में, शाम 4 बजे से।
गायन : पद्मविभूषण विदुषी गिरिजा देवी की स्मृति में पुष्पांजलि पर गायन प्रस्तुति कार्यक्रम, गोमतीनगर के संत गाडगे महाराज प्रेक्षागृह में, शाम 6 बजे।
रामलीला : ऐशबाग रामलीला मैदान में धनुष भंग का मंचन, शाम 6.30 बजे।
रामजन्म का मंचन : खदरा की रामलीला में श्रवण कुमार कथा व रामजन्म का मंचन, शाम 7 बजे।
latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update | Today's event in Lucknow