/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/12/nand-gopal-2025-09-12-23-44-51.jpg)
आल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के महाधिवेशन में शामिल मंत्री नन्दी Photograph: (Google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि प्रदेश में एक समय व्यापारियों को माफियाओं की धमकियों और गुंडों के भय के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ता था। गुंडा टैक्स और अवैध वसूली का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। आज माफियाओं के काले साम्राज्य पर बुलडोजर चल रहा है। कानून को चुनौती देने वाले कुछ माफिया दूर चले गये हैं और कुछ बहुत दूर चले गये, जहां से वापस लौटना असंभव है। व्यापारी बेखौफ होकर अपने व्यापार को समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ा रहे हैं।
टेंट, कैटरिंग और डेकोरेशन व्यापारी मांगलिक आयोजन की धुरी
नन्दी ने ये बातें शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के तीसरे महाधिवेशन में कहीं। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी-गैर सरकारी कार्यक्रम या उत्सव बिना टेंट, कैटरिंग और डेकोरेशन के पूरा नहीं हो सकता है। टेंट, कैटरिंग और डेकोरेशन से जुड़े व्यापारी एवं उद्यमी विभिन्न मांगलिक अवसरों के आयोजन की धुरी हैं।
टेंट एवं कैटर्स व्यापारी सम्मानित
नन्दी ने कहा कि प्रदेश की इस अभूतपूर्व आर्थिक एवं व्यापारिक समृद्धि की यात्रा में आप सभी का उल्लेखनीय योगदान है। सरकार ने समय-समय पर प्रदेश के चैमुखी विकास का रोडमैप तय करने में संवाद के माध्यम से विभिन्न स्टेक होल्डर्स की भागीदारी सुनिश्चित की है। मंत्री ने प्रदेश के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से आए टेंट एवं कैटर्स व्यापारियों को सम्मानित किया। इस दौरान वेंडिंग एक्सपो का भ्रमण किया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आई कई मेन्युफैक्चरिंग कम्पनियां शामिल हुईं।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में चेयरमैन दादू भाई पुरोहित (महाराष्ट्र), राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल (मेरठ), संयोजक दीपक मित्तल (दिल्ली), संरक्षक भूपेन्द्र सिंह (नोएडा), चेयरमैन उत्तर प्रदेश पवन तलवार (लखनऊ), अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विजय कुमार (लखनऊ), महामंत्री नवीन अग्रवाल जलाल (मेरठ), कोषाध्यक्ष राजू (लखनऊ), अध्यक्ष राजस्थान रवीन्द्र सिंह, अध्यक्ष पंजाब रणवीर सिंह, अध्यक्ष हरियाणा ओमवीर सिंह, अध्यक्ष दिल्ली ठरकेन्द्र जैन, सरंरक्षक उड़ीसा काबली भाई, अध्यक्ष उड़ीसा ठाकुर भाई, अध्यक्ष महाराष्ट्र विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Crime News: प्रेम प्रसंग और पैसों को लेकर हुई रिकवरी एजेंट की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
UP Politics