Advertisment

Lucknow News Diary : जानें लखनऊ में आज हो रहे खास कार्यक्रमों के बारे में और मौसम का हाल

फटाफट अपडेट के लिए 'Lucknow News Diary' में आपको लखनऊ की अहम खबरें, सरल व सटीक तरीके से मिलती हैं। लखनऊ में होने वाले खास कार्यक्रमों से लेकर मौसम तक का हाल और अन्‍य जरूरी खबरें भी।

author-image
Vivek Srivastav
24 1a

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ शहर न केवल अपनी प्राचीन धरोहरों व परंपराओं के लिए जाना जाता है, बल्कि समय के साथ बदलाव को स्‍वीकारना भी इसकी खूबियों में शुमार है। यहां नूतन और पुरातन संस्‍कृति का अनोखा मेल है। आइए जानते हैं आज 7 अक्‍टूबर को शहर में क्‍या खास होने जा रहा है। एक नजर में...

प्रमुख कार्यक्रम 

वाल्मीकि जयंती

- वाल्मीकि समाज की ओर से महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समारोह, हवन-पूजा-पाठ परिवर्तन चौक पर सुबह 9 बजे से। शोभायात्रा निरालानगर स्थित देवी प्रसाद वाल्मीकि प्रतिमा स्थल से शाम 5 बजे।
- जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से वाल्मीकि जयंती पर भव्य यज्ञ, भजन व प्रवचन हुसैनगंज स्थित ओम मेडिकल के पीछे, सुबह 9 बजे।
- डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा ट्रस्ट की ओर से महर्षि वाल्मीकि प्रकाट्य दिवस समारोह, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में, सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री रहेंगे।
- वाल्मीकि जयंती पर आदिगंगा मां गोमती महाआरती, मनकामेश्वर उपवन घाट पर, शाम 6 बजे।
- महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति की ओर से निर्धन कन्या विवाह समारोह, निशातगंज स्थित न्यू हैदराबाद की फूलवाली गली में, रात 9 बजे।

क्रिकेट प्रतियोगिता : अविनाश चंद्र चतुर्वेदी मेमोरियल स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता ला-मार्टीनियर क्रिकेट ग्राउंड में सुबह 9 बजे से।

कराटे प्रतियोगिता : राज्य विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में सुबह 10 बजे से।

Advertisment

स्ट्रेचर दान : भारतीय जन सेवा समिति की ओर से मरीजों के लिए स्ट्रेचर भेंट कार्यक्रम, राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में, सुबह 11 बजे।

व्याख्यानमाला : डीपी बोरा स्मृति व्याख्यानमाला इंजीनियरिंग कॉलेज के पं. राम प्रसाद बिस्मिल सभागार में, दोपहर 2.30 बजे से। मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे।

सम्मान समारोह : कन्संर्ड थियेटर की ओर से एकादश साहित्यकार प्रेरणा दिवस पर सम्मान समारोह, राजाजीपुरम स्थित सरस्वती पैलेस में शाम 4.30 बजे से।

Advertisment

प्रवचन : आचार्य गोस्वामी हरिराय जी महाराज का प्रवचन, राजा बाजार स्थित गीता सत्संग भवन में, शाम 5 बजे।

डांडिया नाइट : हनु श्री ट्रस्ट की ओर से डांडिया नाइट, आशियाना स्थित प्रगति मेला मैदान में, शाम 5 बजे से।

यह भी पढ़ें : Firozabad: मुठभेड़ में ढेर हुआ दो करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड, चर्चित पुलिस अफसर एसपी देहात अनुज चौधरी की जैकेट पर लगी गोली

Advertisment
यह भी पढ़ें : Indian Railways : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 29 नवंबर तक चलेगी आगरा कैंट जोगबनी पूजा स्पेशल
यह भी पढ़ें : Saharanpur: आतंक का पर्याय बना एक लाख का इनामी बदमाश इमरान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update | Today's event in Lucknow 

Lucknow Weather Update : लखनऊ में मौसम सुहाना आज भी बरस सकते है बदरा 

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी हिस्‍से के कई इलाकों में सोमवार को हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों में सोमवार शाम को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इससे मौसम में ठंडक बनी रही, जिसका असर मंगलवार सुबह भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार और बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है। 

लखनऊ में मंगलवार सुबह आठ बजे के आसपास अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्‍य से तीन से चार डिग्री कम रहा। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और मौसम सुहाना रहेगा। शाम के समय बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। मानसून की वापसी भी धीरे धीरे हो रही है, जिसके चलते अक्‍टूबर माह में भी प्रदेश कई स्‍थानों पर बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आठ अक्‍टूबर के बाद से बारिश का दौर पूरी तरह से थमने लगेगा और गुलाबी ठंड का असर दिखना शुरू हो जाएगा। 

 

Today's event in Lucknow lucknow news update lucknow news today latest lucknow news in hindi
Advertisment
Advertisment