Advertisment

Lucknow News Diary : जानें लखनऊ में आज हो रहे खास कार्यक्रमों के बारे में

Lucknow News Diary: फटाफट अपडेट के लिए 'Lucknow News Diary' में आपको लखनऊ की अहम खबरें, सरल व सटीक तरीके से मिलती हैं। लखनऊ में होने वाले खास कार्यक्रमों से लेकर मौसम तक का हाल और अन्‍य जरूरी खबरें भी।

author-image
Vivek Srivastav
25 a1

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ शहर न केवल अपनी प्राचीन धरोहरों व परंपराओं के लिए जाना जाता है, बल्कि समय के साथ बदलाव को स्‍वीकारना भी इसकी खूबियों में शुमार है। यहां नूतन और पुरातन संस्‍कृति का अनोखा मेल है। आइए जानते हैं आज 28 सितंबर को शहर में क्‍या खास होने जा रहा है। एक नजर में...

प्रमुख कार्यक्रम

डांडिया नाइट : पंडितखेड़ा शुभम सिटी स्थित प्रकाश जूनियर स्कूल परिसर में डांडिया नाइट, शाम 6 बजे।

कन्या पूजन : भारत विकास परिषद की ओर से 121 कन्याओं का पूजन, कृष्णा नगर स्थित सुमति नाथ सेवा भवन में, सुबह 11 बजे से।

मुलाकात : हिंदी रंगमंच की अंतरराष्ट्रीय स्तर की रंगकर्मी मृदुला भारद्वाज के 50 वर्ष पूरे होने पर अलग दुनिया स्टूडियो सुषमा अस्पताल के पीछे कार्यक्रम, शाम 4 बजे।

Advertisment

कॉन्‍फ्रेंस : इंडियन मेंटल हेल्थ रिसर्च की ओर से मानसिक स्वास्थ्य पर कॉन्‍फ्रेंस शिया पीजी कॉलेज में सुबह 11 बजे से

महोत्सव : पारख महासंघ की ओर से शहीद महाराज कंसा पासी महोत्सव, मलिहाबाद के कसमंडी कला में, दोपहर 2 बजे से।

बैठक : भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रांतीय बैठक, गांधी भवन सभागार में, सुबह 11 बजे से।

Advertisment

कन्वेंशन : लॉयर्स फॉर जस्टिस की ओर से कलामंडप, कैसरबाग में, सुबह 11 बजे से कन्वेंशन।

जागरण : गंगा समग्र एवं आदि गंगा गोमती आराधना मंच की ओर से विश्‍व नदी दिवस पर ओंकारेश्‍वर मंदिर पार्क, ई-ब्लॉक सिटीकार्ट के पीछे, राजाजीपुरम में गंगा संरक्षण एवं सांस्कृतिक जागरण, शाम 7.30 बजे।

अभियान : अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से गोमती नदी तट के छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान का सफाई अभियान, सुबह 9.30 बजे।
 
श्रद्धांजलि : आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक मधुभाई कुलकर्णी की याद में श्रद्धांजलि सभा, निरालानगर के शोध संस्थान सरस्वती कुंज में, दोपहर 1 बजे।

Advertisment

खेल 

- बॉक्सिंग : राज्य विद्यालयीय बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह 10 बजे से।
- हॉकी : ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल, मो. शाहिद स्टेडियम में, दोपहर 2 बजे से।
- फुटबॉल : ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग ला-मार्टीनियर ग्राउंड में, दोपहर 3 बजे से।
- क्रिकेट : भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल मुकाबले का बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण, सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज प्रांगण में, शाम 6 बजे से।

दुर्गा पूजा

- षष्ठी पर कलश की स्थापना, जानकीपुरम सेक्टर-ई में स्थित कॉमर्शियल पार्क में, सुबह 10 बजे।
- महासरस्वती पूजा समिति की ओर से ग्रेन मार्केट गणेशगंज में पूजन अर्चन, बोधन सुबह 10.45 बजे से।
- भवानी कल्चरल ग्रुप की तरफ से मां दुर्गा और महिषासुर पर डांस ड्रामा, एलडीए कॉलोनी में शाम 7.30 बजे से।
- गोमतीनगर सर्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से विवेकखंड में दुर्गा पूजा महोत्सव, शाम 7 बजे।
- रवींद्रपल्ली दुर्गा पूजा समिति की ओर से महाषष्ठी पर गौरी आलो नृत्य नाटिका का मंचन, शाम 7.30 बजे।

रामलीला

- पंतनगर सांस्कृतिक समिति की ओर से पंतनगर कॉलोनी में रामलीला महोत्सव, शाम 7.30 बजे से।
- कुर्मांचल रामलीला समिति की ओर से कुर्मांचल नगर में पहले दिन राम जन्म व अहिल्या उद्धार का मंचन, रात 8 बजे।
- रेलवे रामलीला समिति की ओर से वेजीटेबल ग्राउंड तालकटोरा की रामलीला में लंकादहन का मंचन, रात 8 बजे से।
- ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में ऐशबाग रामलीला समिति की ओर से चल रहे रामोत्सव में सीता हरण प्रसंग का मंचन, रात 8 बजे से।
- श्री जनता रामलीला समिति की ओर से खदरा में चल रही रामलीला में सीता हरण का मंचन, रात 8 बजे।
- श्रीरामलीला समिति महानगर की ओर से राम वन गमन का मंचन, रात 8 बजे।

यह भी पढ़े- Bareilly violence : मौलाना तौकीर रजा समेत आठ को भेजा जेल, 10 पर एफआईआर दर्ज

यह भी पढ़ें- 'आई लव मोहम्मद' विवाद पर अबू आजमी बोले, योगी आदित्यनाथ पुलिस को दी छूट को वापस लें

यह भी पढ़ें-  UP Politics : सीएम योगी बोले, कुछ लोगों को शांति पसंद नहीं आती, इनकी गर्मी शांत करने के लिए डेंटिंग-पेंटिंग जरूरी

latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update | Today's event in Lucknow | India vs Pakistan latest | India vs Pakistan 

latest lucknow news in hindi India vs Pakistan India vs Pakistan latest lucknow news update lucknow news today Today's event in Lucknow
Advertisment
Advertisment