/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/07/24-1a-2025-11-07-08-14-28.jpeg)
प्रतीकात्मक Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। तहजीब, संस्कृति और परंपराओं के शहर वाले हमारे लखनऊ शहर में आज यानी 7 नवंबर को भी ऐसे बहुत से कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनका हिस्सा बनकर हमें और आपको खुशी मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास कार्यक्रमों के बारे में-
प्रमुख कार्यक्रम
हॉकी : भारतीय हॉकी के सौ वर्ष पूरे होने पर मो. शाहिद स्टेडियम (गोमतीनगर) में प्रदर्शनी मुकाबले का आगाज, सुबह 9 बजे।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता : राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में, सुबह 10 बजे से।
सामूहिक राष्ट्रगीत : भाजपा की ओर से राष्ट्रगीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गीत कार्यक्रम, सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में, सुबह 10.30 बजे।
स्मृति समारोह : हिंदी संस्थान की ओर से हरिवंश राय बच्चन व मुक्तिबोध स्मृति समारोह, हिंदी भवन के निराला सभागार में, सुबह 10.30 बजे।
क्षेत्रीय खेलकूद : भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान की ओर से चार दिवसीय अंतर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, संस्थान परिसर में, सुबह 10.30 बजे
कार्यशाला : राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रिक वाहन पर एक दिवसीय कार्यशाला, संस्थान परिसर में, सुबह 11 बजे।
स्कूल गेम्स : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की खेलों के बढ़ावे को लेकर वार्ता, फार्च्यून होटल में, दोपहर 12 बजे।
संत सम्मेलन : विष्णु महायज्ञ और संत सम्मेलन के तहत प्रवचन, सीतापुर रोड स्थित भरत नगर के पास गायत्री नगर में, दोपहर 1 से 4 बजे और शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक।
हॉकी प्रतियोगिता : सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता, चंद्रभान गुप्त मैदान में, दोपहर 3 बजे से।
श्रीराम कथा : अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन की ओर से संगीतमय राम कथा का तीसरा दिन, रामलीला मैदान ऐशबाग में, शाम 3 बजे।
व्याख्यान : द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से व्याख्यान, रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन परिसर में, शाम 4.30 बजे।
डाक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग : लखनऊ बाइस्कोप की ओर से डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग, कैसरबाग स्थित कार्यालय में, शाम 6 बजे से।
यह भी पढ़ें: Crime News: एएनटीएफ ने 80 किलो गांजा के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: Lucknow Crime:युवती से सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल
latest lucknow news in hindi | lucknow news update | lucknow news today | Today's event in Lucknow
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us