Advertisment

Lucknow Weather Update : लखनऊ में रातभर बारिश, सुबह भी जारी

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर बरसात का सिलसिला जारी रहेगा और मौसम में ठंड का अहसास रहेगा। बृहस्‍पतिवार को लखनऊ में 59 मिमी बरसात दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे के आसपास अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

author-image
Vivek Srivastav
8 a1

लखनऊ में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी रहने से मौसम सुहाना बना हुआ है। बृहस्‍पतिवार को लखनऊ में दोपहर से जारी हुआ बरसात का सिलसिला रातभर जारी रहा। शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी. ने कक्षा एक से आठ तक के सभी स्‍कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है। लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों में कई जगहों पर भारी जलभराव को देखते हुए यह फैसला किया गया है। 

लखनऊ में आज दिनभर होती रहेगी बरसात

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर बरसात का सिलसिला जारी रहेगा और मौसम में ठंड का अहसास रहेगा। बृहस्‍पतिवार को लखनऊ में 59 मिमी बरसात दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे के आसपास अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लखनऊ में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान में कोई ज्‍यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है।  

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

528093526_704485555919176_5074777591703283833_n
मौसव विभाग Photograph: (सोशल मीडिया)

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों से अधिक जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने और अनावश्‍यक यात्रा से बचने के लिए कहा है। 
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून द्रोणी (ट्रफ लाइन) अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर सरक गई है, जो अब यूपी के तराई इलाकों से होकर गुजर रही है। इसके अलावा गांगेय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा पर बने चक्रवाती परिसंचरण व उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज 8 अगस्त को प्रदेश में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Crime News: फेक वेबसाइट बनाकर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली से दो गिरफ्तार

Advertisment

यह भी पढ़ें: UP News: केशव प्रसाद मौर्य का तंज, राहुल गांधी अब तक के सबसे 'दिग्‍भ्रमित' नेता

यह भी पढ़ें: Crime News : ताले तोड़कर घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पदार्फाश, 35 लाख के जेवर बरामद

यह भी पढ़ें-KGMU की लिफ्ट में फंसे 12 लोग : मरीजों की बढ़ी धड़कनें, वीडियो वायरल

Advertisment

lucknow weather | lucknow weather alert | lucknow weather conditions | lucknow weather report | lucknow weather today | lucknow weather update

lucknow weather lucknow weather alert lucknow weather conditions lucknow weather report lucknow weather today lucknow weather update
Advertisment
Advertisment