लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) पर मौलाना साजिश रशीदी की अमर्यादित टिप्पणी मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की चुप्पी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने निशाना साधा है। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) ने कहा कि महिला सम्मान के खिलाफ मौलाना की अभद्र टिप्पणी पर सपा अध्यक्ष की चुप्पी साबित कर रही है कि विशेष समुदाय के वोट के लालच में उनकी पार्टी किसी भी स्तर तक जा सकती है।
अखिलेश की चुप्पी शर्मनाक
बता दें कि हाल में एक चौनल पर परिचर्चा के दौरान एआईआईए अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के दिल्ली स्थित एक मस्जिद में हुई बैठक को लेकर उनके पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बेबी रानी मौर्य ने इस मामले में अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव पर टिप्पणी एक महिला सांसद पर नहीं बल्कि भारतीय नारी और संस्कृति पर हमला है।
महिला का अपमान स्वीकार नहीं
मंत्री ने कहा, भाजपा और सपा की विचारधारा भले ही अलग हो, लेकिन महिला का अपमान बीजेपी को स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश की चुप्पी क्या इस सोच की सहमति है कि सपा में महिलाओं की गरिमा अब मौलवी तय करेंगे? यह भी साफ हो रहा है कि वह तालिबानी मानसिकता वालों के इतने बड़े समर्थक हैं। सियासी फायदे के लिए अपनी पत्नी के अपमान पर भी मौन हैं।
कांग्रेस पर साधा निशाना
बेबी रानी ने इस ममाले में कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपनी साथी महिला सांसद के अपमान पर चुप हैं। वोट बैंक के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी इस मुद्दे पर मौन हैं।
यह भी पढ़ें- Power Cut : लखनऊ के इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली, जानिए कितने घंटे नहीं आएगी लाइट
यह भी पढ़ें- निजीकरण के घोटाले विधायकों के सामने उजागर करेगी संघर्ष समिति, ऊर्जा मंत्री के आरोपों को किया खारिज
यह भी पढ़ें- जून में बिजली कार्मियों को 'नमन' अब 'दमन' : ऊर्जा मंत्री की चुप्पी क्यों बनी विस्फोटक, परिषद ने किया खुलासा
यह भी पढ़ें निजीकरण के ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट की लीगल वैधता नहीं, उपभोक्ता परिषद ने की CBI जांच की मांग
UP Politics | Dimple Yadav News | Baby Rani Maury | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party | BJP | Congress
Dimple Yadav पर मौलाना की टिप्पणी : योगी सरकार की मंत्री भड़कीं, कहा- पत्नी के अपमान पर अखिलेश की चुप्पी तालिबानी सोच को समर्थन
मंत्री ने कहा, भाजपा और सपा की विचारधारा भले ही अलग हो, लेकिन महिला का अपमान बीजेपी को स्वीकार नहीं है। अखिलेश की चुप्पी क्या इस सोच की सहमति है कि सपा में महिलाओं की गरिमा अब मौलवी तय करेंगे?
डिंपल यादव पर मौलाना की टिप्पणी पर भड़की मंत्री बेबी रानी मौर्य Photograph: (google)