Advertisment

महापौर ने किया सीएम ग्रिड्स फेज-2 का शिलान्यास, 98 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं होंगी संचालित

शहर में नगर निगम के विकास कार्यों को नई गति देने के लिए गुरुवार को सीएम ग्रिड्स फेस 2 के अंतर्गत 96 करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

author-image
Mohd. Arslan
Screenshot_2025-08-28-14-57-21-44_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

विधिवत तरीके से पूजा अर्चना कर किया गया शुभारंभ Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

राजधानी लखनऊ में नगर निगम के विकास कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) – सी.एम. ग्रिड्स के अंतर्गत करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार को कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास पत्थर रखकर की और नगरवासियों के लिए इन परियोजनाओं को ऐतिहासिक बताया। 

यह अधिकारी भी कार्यक्रम में रहे शामिल

इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद शैलेंद्र वर्मा, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, चीफ इंजीनियर (सिविल) महेश वर्मा, चीफ इंजीनियर (आर.आर.) मनोज प्रभात, रिटायर्ड जेल अधीक्षक आर.सी. उपाध्याय सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारीगण समेत स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। साथ ही यूआरआईडीए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) महेंद्र बहादुर और डिप्टी सीईओ अरविंद श्रीवास्तव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। 

98 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ 

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि लखनऊ को आधुनिक और सुदृढ़ सड़क अवसंरचना के साथ एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाए। सी.एम. ग्रिड्स फेज-2 के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि नागरिकों को सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस योजना के तहत जोन-4 क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। इसमें विभूति खंड क्षेत्र का समेकित विकास और उन्नयन कार्य के साथ मोती महल मार्ग और चिनहट द्वितीय वार्ड का समेकित विकास शामिल है। दोनों परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 98.63 करोड़ रुपये है।

नागरिकों को मिलेगी सीधी राहत

खर्कवाल ने कहा कि यह परियोजनाएं लखनऊ के नागरिकों को सीधे तौर पर राहत देंगी। विभूति खंड और चिनहट क्षेत्र आईटी और व्यावसायिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन और नागरिक आवाजाही करते हैं। अब इन क्षेत्रों में सड़कें चौड़ी और व्यवस्थित होंगी, जिससे जाम की समस्या कम होगी और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम लगातार जनता की सुविधा के लिए कार्य कर रहा है। पहले चरण में हुए कार्यों को नागरिकों से सराहना मिली और अब फेज-2 से विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरे किए जाएं।

Advertisment

UP News : पूजा पाल के समर्थन में आए मंत्री संजय निषाद, सपा को लेकर कह दी बड़ी बात

Electricity : नटकुर में 15 दिनों से लटक रही एबीसी लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

जानकीपुरम विस्तार में डायरिया का कहर, घरों की स्कैनिंग जारी

UP News : ...तो 2027 में गोरखपुर के मंदिर में घंटा बजाने के लिए वापस चले जाएंगे सीएम योगी !

Advertisment
Advertisment