/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/17/mission-shakti-2025-10-17-15-20-56.jpeg)
मिशन शक्ति से आलोकित हुए केजीबीवी परिसर Photograph: (YBN)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में चल रहा मिशन शक्ति अभियान दीपावली के अवसर पर नई ऊर्जा से दमक उठा। प्रदेश के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में 'मिशन शक्ति के लिए, रोशन करो दीये' थीम पर आयोजित कार्यक्रमों ने 88 हजार से अधिक बेटियों के आत्मविश्वास और सृजनशीलता को नई दिशा दी।
शिक्षित-सुरक्षित बेटियों से यूपी बनेगा आत्मनिर्भर
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में दीपों से सजे ये संदेश केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज में चेतना, आत्मविश्वास और बदलाव की लौ हैं। जब बेटियां शिक्षित और सुरक्षित होंगी, तभी उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगा।
हर बालिका तक पहुंचा सुरक्षा और सहायता का संदेश
बेटियों ने दीपों से 1090, 1098, 112 जैसे प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों को सजाया, ताकि सुरक्षा और सहायता के ये संदेश हर बालिका तक पहुंच सकें। विद्यालयों के परिसर रंगोलियों, मिशन शक्ति के लोगो और नारी सशक्तिकरण के प्रेरक स्लोगनों से आलोकित रहे। ‘नारी ही शक्ति है’, ‘सुरक्षा मेरा अधिकार है’ जैसे संदेशों को रंगोली और दीपों में ढालकर बालिकाओं ने सशक्त समाज का उजला प्रतीक प्रस्तुत किया।
केजीबीवी में गूंजा नारी सशक्तीकरण का संदेश
प्रदेश मे विभिन्न केजीबीवी में कैंडिल मार्च के दौरान बालिकाओं ने मिशन शक्ति से जुड़े संदेशों की तख्तियां हाथों में थामकर नारी सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया। क्योरियोसिटी कार्यक्रम के अंतर्गत तैयार किए गए लैंप्स और D20 सीरीज से प्रेरित हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुओं ने विद्यालयों को रचनात्मकता और नवाचार का केंद्र बना दिया। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं और स्टाफ की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा।
हर बालिका को मिले समान अवसर : डीजी शिक्षा
महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने काह कि मिशन शक्ति की यह पहल विद्यालयों में शिक्षा के साथ संवेदना और सुरक्षा की संस्कृति स्थापित करने वाली रही। दीपावली के उपललक्ष्य में बेटियों द्वारा जलाए गए ये दीप नारी गरिमा और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हर बालिका खुद पर पर विश्वास करे और समाज उसे समान अवसर दे, बेसिक शिक्षा विभाग इस दिशा में लगातार कार्यरत है।
Mission Shakti 5.0 | KGBV
मिशन शक्ति से आलोकित हुए केजीबीवी परिसर, 88 बेटियों के आत्मविश्वास को मिली नई दिशा https://t.co/m0wLwBEdD0@thisissanjubjppic.twitter.com/jGajYsGgpa
— Deepak Yadav (@deepakhslko) October 17, 2025
यह भी पढ़ें- आईटी सिटी के लिए जमीन देने वाले किसानों को लॉटरी से मिलेंगे विकसित प्लॉट
यह भी पढ़ें- मशरूम में खोजी लिवर कैंसर की दवा, लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ प्रवीण की बड़ी उपलब्धि