Advertisment

निकाय कर्मचारी 15वें दिन भी अनशन पर डटे रहे, 10 नवंबर से कार्य बहिष्कार का ऐलान

विनियमतीकरण, पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों लेकर निकाय कर्मचारी निगर निगम मुख्यालय में बीते 14 दिनों से अनशन पर डटे हैं। शुक्रवार को महिला कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर नगर विकास विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

author-image
Deepak Yadav
protest

निकाय कर्मचारियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। विनियमतीकरण, पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों लेकर निकाय कर्मचारी निगर निगम मुख्यालय में बीते 15 दिनों से अनशन पर डटे हैं। शुक्रवार को महिला कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर नगर विकास विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने मांगों का जल्द विचार नहीं होने पर 10 नवंबर से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया।

मांगों की अनदेखी पर निकाय कर्मियों में आक्रोश

उप्र स्थानीय निकाया कर्मचारी महासंघ के के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने कहा कि सेवा नियमावली, दैनिक वेतन, धारा 108 के कार्यरत कर्मचारियो का विनियमतीकरण, कैशलेस ईलाज समेत 10 सूत्रीय मांगों पर अभी तक सरकार और विभाग ने कोई निर्णय नहीं किया है। जिससे निकाय कर्मचारियो में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मांगों की अनदेखी से नाराज प्रदेश के निकाय कर्मचारी अगामी 10 नवम्बर से कामकाम ठप करने के लिए तैयार हैं।

महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

नगर निगम और जलकल विभाग की कुसुम सरोज, सुनीता भट्ट, रेखा कुमारी, बिन्द सिंह  उर्मिला, शान्ती, आकांक्षा, मीना सरोजनी, मुन्नी देवी, अन्नता वर्मा, एकता पान्डे, संतोष मिश्रा, ॠचा सिंह, सावित्री, सविता ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। एक नवंबर को नगर निगम और जलकल के आउटसोर्स कर्मचारी अनशन करेंगे। इस दौरान आन्नद मिश्र, रामकुमार रावत, कैसर रजा, राजेश सिंह अध्यक्ष उप्र नगर निगम कर्मचारी संघ, संतोष श्रीवास्तव, कबीर दास, विजय यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Health News : लोहिया संस्थान में पहली बार डीबीएस सर्जरी, पार्किंसन मरीज को मिली राहत

Advertisment

यह भी पढ़ें- लखनऊ के चांदे बाबा तालाब क्षेत्र के गरीबों की छत सुरक्षित, NGT में राजेश्वर सिंह ने रखा दलित परिवारों का पक्ष

यह भी पढ़ें- नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक स्थगित : पार्षदों ने किया हंगामा, महापौर और नगर आयुक्त में विवाद गहराया

यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर से 13 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली, नियामक आयोग में विरोध प्रस्ताव दाखिल

Advertisment
Advertisment
Advertisment