Advertisment

Lucknow News : नगर निगम बड़े बकाएदारों पर मेहरबान, Lulu Mall समेत इन पर करोड़ों का टैक्स बकाया

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीटीओ) अशोक सिंह का कहना है कि सभी बड़े बकाएदारों को नोटिस भेजा गया है। भुगतान न करने पर सीलिंग और कुर्की होगी। उन्होंने

author-image
Deepak Yadav
lucknow nagar nigam

नगर निगम गृहकर के बड़े बकायेदारों पर मेहरबान Photograph: (Google)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ में गृहकर वसूली को लेकर नगर निगम दोहरी नीति अपना रहा है। बड़े बकायेदारों के प्रति नरमी दिखाने वाला नगर निगम गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों से सख्ती से टैक्स वसूलने में कोई कसर नहीं छोड़ता। शहर के सबसे बड़े शापिंग मॉल और सरकारी विभाग सालों का बकाया टैक्स नहीं चुका रहे हैं। वहीं अधिकारी छोटे बकायेदारों पर लगातार डंडा चला रहे हैं।

500 करोड़ से ज्यादा का टैक्स बकाया

शापिंग मॉल और सरकारी विभाग बड़े बकाएदारों की लिस्ट में शामिल हैं। इन पर इन पर 500 करोड़ से ज्यादा का टैक्स बकाया है। नगर निगम की मेहरबानी के चलते इनसे अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। नगर निगम की इस ढील के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हो रहा है। समय पर इन बकाएदारों से टैक्स की वसूली की जाए, तो शहर के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकती है। 

क्या बोले सीटीओ?

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीटीओ) अशोक सिंह का कहना है कि सभी बड़े बकाएदारों को नोटिस भेजा गया है। भुगतान न करने पर सीलिंग और कुर्की होगी। उन्होंने दावा किया कि इस साल नगर निगम ने करीब 300 करोड़ रुपये टैक्स वसूला है।

इन पर करोड़ों रुपये का टैक्स बकाया

  • रेलवे- 332 करोड़ 
  • बिजली विभाग- 77 करोड़ 
  • लुलु मॉल- 16 करोड़

 Lucknow Nagar Nigam | electricity department | indian railway | tax 

 यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यालय समेत इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली

यह भी पढ़ें: ऊर्जा मंत्रालय के विधेयक से स्मार्ट प्रीपेड मीटर का मुद्दा गरमाया, पावर कॉरपोरेशन की मनमानी पर रोक लगाने की उठी मांग

Advertisment

यह भी पढ़ें : अयोध्या दीपोत्सव की शोभा और आस्था के दर्शन का शानदार मौका, ऐसे करें विशेष टूर की बुकिंग

यह भी पढ़ें : अजय राय सहित कई नेता हिरासत में, हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिले योगी के मंत्री

tax indian railway electricity department Lucknow Nagar Nigam
Advertisment
Advertisment