Advertisment

UP Weather news : लखनऊ वाले बारिश के लिए करें इंतजार

राजधानीवासियों को अभी बारिश के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। हालांक‍ि मई माह में जैसी तपिश होती है, वैसी अभी तक पड़ी नहीं है। इससे लोगों को राहत है।

author-image
Vivek Srivastav
मौसम का हाल

प्रतीकात्मक तस्वीर Photograph: (सोशल मी‍डिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानीवासियों को अभी बारिश के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। हालांक‍ि मई माह में जैसी तपिश होती है, वैसी अभी तक पड़ी नहीं है। इससे लोगों को राहत है। रविवार को लखनऊ और उसके आसपास न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। दिनभर धूप निकली रहेगी। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 50 से 60 किमी प्रत‍ि घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है।

दोपहर में निकलने से बचें

मौसम विभाग ने कहा है क‍ि लोग दिन में खासकर 12 बजे से शाम 4 बजे तक निकलने से बचें। इस समयावधि में ही गर्मी का सर्वाधिक असर होता है और लोग हीटवेब का शिकार हो सकते हैं। बाकी समय मौसम सामान्‍य रहेगा और झुलसाने वाली गर्मी से निजात रहेगी। हालांक‍ि रविवार का दिन होने के चलते लोगों को घर से जरूरी काम से ही निकलना पड़ेगा। अगर निकलना भी पड़े तो धूप से बचने के लिए इंतजाम करके निकलें। 

नौतपा की नौबत नहीं

मई में भीषण गर्मी पड़ती है लेकिन इस बार मौसम ने अपनी चाल बदल रखी है। आज से शुरू हो रहे नौतपा पर भी इसका असर रहेगा और गर्मी की तपिश लोगों को कम झुलसाएगी। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण तापमान कम रह रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है और अगले एक सप्ताह में भी तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। इस बार लू चलने के भी आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : कैसरबाग बस स्टेशन के पास वकीलों के दो गुटों में फायरिंग, दोनों घायल

Advertisment

यह भी पढ़ें : पत्नी की बेवफाई से आहत पूर्व नेवीमैन 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, 5 घंटे की मशक्कत के बाद उतारा गया नीचे

यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh में 28 pps अधिकारियों के तबादले

यह भी पढ़ें : बसंतकुंज में बनेगा आयुर्वेद पार्क, औषधीय पौधों संग लगेंगी वैद्यों की मूर्तियां

Advertisment
Advertisment