Advertisment

लखनऊ में सियासी रामायण : राहुल गांधी राम और अजय राय का लक्ष्मण अवतार, होर्डिंग में BJP पर तीखा हमला

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एक होर्डिंग चर्चा का केन्द्र बना गया है। इसमें लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को भगवान श्रीराम के रूप में दर्शाया गया है। जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण की भूमिका मे चित्रित किया गया है।

author-image
Deepak Yadav
congress posterwar

होर्डिंग में भाजपा पर तीखा हमला Photograph: (Google)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी की राजधानी लखनऊ में दशहरा पर्व के बाद सियासी रामायण शुरू हो गई है। कांग्रेस ने धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल करते हुए सत्ता पक्ष पर तीखा तंज कसा है। माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर लगाए गए होर्डिंग में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को भगवान श्रीराम के रूप में दर्शाया गया है। जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण की भूमिका मे चित्रित किया गया है। दोनों दस सिर वाले धनुष-बाण ताने दिखाई दे रहे हैं। इस होर्डिंग को कांग्रेस की छात्रा इकाई एनएसयूआई के उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा ने लगवाया है।

भाजपा सरकार पर 10 आरोपों का जिक्र

होर्डिंग में रावण के दस सिर को भाजपा सरकार पर लगाए गए दस प्रमुख आरोपों के तौर पर दर्शाया गया है। इसमें महंगाई, भ्रष्टाचार, जंगलराज, ईडी, सीबीआई, बेरोजगारी, पेपरलीक, तानाशाही और चुनाव आयोग जैसे मुद्दे शामिल हैं, जबकि रावण के मुख्य सिर को वोट चोर के रूप में दिखाया गया है। जो पीएम मोदी के लिए कांग्रेस के चर्चित नारे इशारा कर रहा है।

प्रदेश की राजनीति गरमाई 

होर्डिंग के जरिए कांग्रेस नेता ने स्पष्ट करने की कोशिश की कि पार्टी की लड़ाई सामाजिक और राजनीतिक बुराइयों के खिलाफ भी है। दशहरे के अगले दिन इस तरह के होर्डिंग प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यूपी की राजनीति में कांग्रेस की राम-लक्ष्मण की जोड़ी कितना असर डाल पाती है।

Advertisment


यह भी पढ़ें- मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए लखनऊ की टीमें घोषित

यह भी पढ़ें- KGMU से एक और डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह?

यह भी पढ़ें- UP में नया बिजली कनेक्शन महंगा : प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता से छह गुना दरें बढ़ीं, UPPCL के खिलाफ अवमानना वाद दायर

यह भी पढ़ें- लोहिया संस्थान की नर्सिंग भर्ती स्क्रीनिंग एग्जाम में 69.5 फीसदी कट ऑफ, इस दिन होगी मुख्य परीक्षा

up politics 2025 | UP Politics | Congress | up congress news in hindi

up congress news in hindi Congress UP Politics up politics 2025
Advertisment
Advertisment