/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/25/N3khYDlX4y2fvzjBGS28.jpg)
सपा के लोग हिंदू धर्म के विरोधी-भूपेंद्र चौधरी
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समजावादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिवाली पर दीये जलाने वाले बयान से यूपी की राजनीति गरमा गई है। इस बयान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही। अलिखेश के बाद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की दिवाली को लेकर टिप्पणी से सियासी तपिश बढ़ने पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पलटवार किया। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोर्चा संभालते हुए अखिलेश पर तीखा हमला किया है।
श्रीराम और अयोध्या का किया अपमान
भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव की सनातन विरोधी मानसिकता प्रदेश की जनता बखूबी जानती है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम चंद्र की पावन धरा अयोध्या में आयोजित भव्य दीपोत्सव पर अखिलेश यादव ने जिस प्रकार की टिप्पणी की है वो बेहद ही अपमानजनक है। सपा प्रमुख और उनके पदाधिकारी हिंदू रीति-रिवाज एवं आस्था पर प्रहार करने से कभी पीछे नहीं हटे हैं। प्रभु श्रीराम और अयोध्या का जो भी अपमान करेगा, उसे अंधेरा ही प्राप्त होगा।
सपा मुखिया का बयान अशोभनीय
चौधरी ने कहा कि सपा मुखिया का बयान अशोभनीय है, जिसे प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने आजम खान के 'जो ​लोग दीये जलाते हैं वह कुछ भी जला सकते हैं' बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि यह सपा नेता की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम से मुख्य विपक्षी दल को असजहता होती है।
क्या कहा था अखिलेश यादव ने
अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ऐसे तो मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता। लेकिन, भगवान राम के नाम पर एक सुझाव जरुर दूंगा। पूरी दुनिया में क्रिसमस के दौरान सभी शहर जगमगा उठते हैं। यह महीने भर चलता रहता है। हमें उनसे सीखना चाहिए। हमें दीयों और मोमबत्तियों पर पैसा क्यों खर्च करना पड़ता है। इस सरकार से क्या उम्मीद करोगे। हमारी सरकार बहुत सुंदर रोशनी कराएगी।
UP Politics | bjp | Akhilesh Yadav | Azam Khan | bhupendra chaudhary | bhupendra
यह भी पढ़ें- Indian Railways : छठ के लिए आज से चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन, देखें सूची
यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बड़ा गोलमाल : यूपी में महंगा, महाराष्ट्र में सस्ता