/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/18/anil-rajbhar-pooja-pal-2025-08-18-15-18-23.jpeg)
पूजा पाल भाजपा से लड़ेंगी चुनाव! Photograph: (google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करने के कुछ ही घंटों बाद समाजवादी पार्टी से निकाली गईं विधायक पूजा पाल जल्द भारतीय जनता में शामिल हो सकती हैं। सपा से निष्कासित किए जाने के बाद पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उनकी इस मुलाकात से राजनीतिक गलियारे में मची हलचल के बची योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर भी पूजा के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर 2027 में पूजा पाल भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ना चाहेंगी तो वह इस संंबंध में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बात करेंगे।
सपा ने पूजा पाल को नहीं दिलाया न्याय
राजभर ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सपा ने अपनी ही पार्टी की महिला विधायक की फरियाद नहीं सुनी और उनकी भावनाओं की कोई कद्र नहीं की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के सदस्य पूजा पाल को सदन में बोलना बोलने से रोकना चाहते थे। इस पर मैंने अधिष्ठाता से विशेष आग्रह किया कि पूजा पाल विधानसभा की सदस्य हैं। उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।
शादी के नौ दिन बाद उजड़ गया सुहाग
मंत्री ने कहा कि शादी के नौ दिन बाद पूजा पाल की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया गया। पूरा प्रयागराज इसका गवाह है कि उनके पति को गोलियों से भून दिया गया। अस्पताल तक गोलियां मारी गईं। लेकिन सपा ने उन्हें न्याय नहीं दिलाया। योगी सरकार में पूजा पाल को न्याय मिला। इस पर सीएम योगी की सराहना करके उन्होंने कुछ गलत नहीं किया।
पूजा पाल को अवसर मिलना चाहिए
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव को भााजपा से पूजा पाल को टिकट देने के सवाल पर राजभर ने कहा कि पार्टी में इस तरह के फैसले राष्ट्रीय नेतृत्व करता है। पूजा पाल को राजनीति में आगे कैसे बढ़ना है, यह उन पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि पूजा पाल तीन बार से विधायक हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा को सपा कुचलने का काम करेगी तो हम शीर्ष नेतृत्व से आग्रह करेंगे कि अति पिछड़े समाज की बेटी को यूपी विधानसभा चुनाव में मौका दिया जाए।
Pooja Pal | UP politics latest | up politics update | up politics 2025 | UP Politics
यह भी पढ़ें- निजीकरण मसौदे की मंजूरी को नियामक आयोग जाएंगे आला अफसर, उपभोक्ता परिषद ने भी कसी कमर
यह भी पढ़ें- केजीएमयू में 18 करोड़ से बन रही हाइब्रिड ओटी, एक स्थार पर सर्जरी और जांच की सुविधा