Advertisment

रक्षाबंधन पर सौगात : सड़क पर उतरी 101 नई बसें, महिलाएं 66 घंटे कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन पर निःशुल्क यात्रा सुविधा केवल एक सेवा नहीं, बल्कि हमारी माताओं और बहनों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

author-image
Deepak Yadav
new buses

रक्षाबंधन पर 101 नई बसों का शुभारंभ Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। रक्षाबंधन के असवर पर शुक्रवार को परिवहन निगम के बेड़े में 101 नई बसें शामिल हो गईं। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर ​सिंह और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी बस स्टेशन से इन बसों का का शुभारंभ किया। बसों का संचालन इटावा, वाराणसी, चित्रकूट, मुरादाबाद, हरदोई, अयोध्या, देवीपाटन, अलीगढ़ और लखनऊ में किया जाएगा। इटावा, वाराणसी, मुरादाबाद, हरदोई, देवीपाटन, अलीगढ़ व लखनऊ क्षेत्र में 10-10 बसें और अयोध्या को 15 व चित्रकूट में 20 बसों का संचालन होगा। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है। जो भाई बहन के प्रेम स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। 

22 लाख महिलाओं के सफर का लक्ष्य

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन पर निःशुल्क यात्रा सुविधा केवल एक सेवा नहीं, बल्कि हमारी माताओं और बहनों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। वर्ष 2017 से रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। वर्ष 2024 में 12,758 बसों से 19.78 लाख महिला यात्रियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया था। इस वर्ष 13,857 बसों के बेड़े के जरिए लगभग 22 लाख महिला यात्रियों को यात्रा की सुविधा देने का लक्ष्य है। 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त मध्यरात्रि 12 बजे तक 66 घंटे यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

UP में 1,922 महिला परिचालकों की नियुक्ति

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से अब तक इस सुविधा का लाभ लेने वाली महिला यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ी है। 2017 में 11,16,332, 2018 में 11,69,226, 2019 में 12,04,085, 2020 में 7,36,605, 2021 में 9,63,466, 2022 में 22,32,322, 2023 में 29,29,755 और 2024 में 19,78,403 महिलाओं ने निःशुल्क यात्रा की। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तीकरण के लिए परिवहन निगम ने वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन और एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड संस्थाओं के माध्यम से 1,922 महिला अभ्यर्थियों को संविदा परिचालक के पद पर नियुक्त किया।

42 इंटरसेप्टर टीमें रहेंगी तैनात

परिवहन मंत्री ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए निगम की 42 इंटरसेप्टर प्रवर्तन टीमें मार्गों पर सक्रिय रहेंगी। 7 से 12 अगस्त तक चालकों, परिचालकों और कार्यशाला कार्मिकों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू रहेगी और अवकाश निरस्त रहेंगे। मुख्यालय स्तर पर 24×7 कंट्रोल रूम से बसों की ऑनलाइन ट्रैकिंग की जाएगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें- ‘कॉरपोरेट घरानों, पावर सेक्टर छोड़ो’ : निजीकरण के विरोध में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे बिजली कर्मचारी 

यह भी पढ़ें- उपभोक्ता परिषद का बड़ा आरोप : निजीकरण मसौदे के हर पन्ने में छिपा घोटाला, CM से दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

यह भी पढ़ें- UP में 25.04 लाख स्मार्ट मीटर बिना अनुमति प्रीपेड में बदले, नियामक आयोग पहुंचा मामला

Advertisment

यह भी पढ़ें- छांगुर केस में अहम भूमिका निभाने पर Gopal Rai को बहनों ने बांधी राखी

 UPSRTC | Dayashankar Singh

UPSRTC
Advertisment
Advertisment