Advertisment

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लखनऊ में 8 जून को सगाई, ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

रिंकू और प्रिया की मुलाकात लगभग दो साल पहले एक शादी समारोह में हुई थी। प्रिया की सहेली के पिता, जो एक क्रिकेटर हैं, के माध्यम से दोनों की जान-पहचान हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
rinku sing priya saroj engagement

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लखनऊ में आठ जून को सगाई Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00
  •  सगाई समारोह में में जुटेंगी देश की बड़ी हस्तियां
  • अखिलेश यादव समेत 22 सांसदों के शामिल होने की उम्मीद
Advertisment

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। क्रिकेटर्स  और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच प्यार और शादी पहले से ही सुर्खियों में रहे हैं। अब खेल और राजनीतिक जगत की हस्तियों की नजदीकियां भी बढ़ने लगी हैं। ऐसी ही एक प्रेम कहानी शादी की दहलीज तक पहुंच गई है। बात भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज की हो रही है। इनकी सगाई आठ जून को लखनऊ में होगी। सगाई समारोह का खास आयोजन सात सितारा होटल में किया जाएगा। इसमें राजनीति और खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 22 सांसदों को सगाई समारोह में शामिल हो सकते हैं।

सगाई की खास बातें

तारीख और स्थान : 8 जून को लखनऊ के एक सेवन स्टार होटल में।
अंगूठियों की कीमत : दोनों एक-दूसरे को लगभग 2.5 लाख रुपये की अंगूठियां पहनाएंगे।

Advertisment

प्रेम कहानी की शुरुआत

रिंकू और प्रिया की मुलाकात लगभग दो साल पहले एक शादी समारोह में हुई थी। प्रिया की सहेली के पिता, जो एक क्रिकेटर हैं, के माध्यम से दोनों की जान-पहचान हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

संपत्ति की तुलना

Advertisment

रिंकू सिंह : आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले रिंकू की कुल संपत्ति लगभग 18 करोड़ रुपये है। वह बीसीसीआई के सी कैटेगरी के अनुबंध में हैं और कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापन भी करते हैं। 

प्रिया सरोज : 26 वर्षीय सांसद प्रिया की कुल संपत्ति 11.25 लाख रुपये है। जिसमें अधिकांश बैंक जमा शामिल हैं। उनके पास कोई कार या घर नहीं है, और केवल 5 ग्राम सोना है।

शादी का आयोजन

Advertisment

वाराणसी के ताज होटल में 18 नवंबर 2025 पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी के बंधन में बधेंगे। शादी समारोह में राजनीति, क्रिकेट, फिल्म और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।

प्रेरणादायक जोड़ी

रिंकू सिंह, जिन्होंने संघर्षों से सफलता की कहानी लिखी है, और प्रिया सरोज, जो देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं, की जोड़ी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। इनकी प्रेम कहानी और आगामी विवाह समारोह को सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा जा रहा है। यह सगाई और आगामी विवाह समारोह न केवल एक व्यक्तिगत मिलन है, बल्कि यह राजनीति और खेल जगत के दो उभरते सितारों का संगम भी है। जो आने वाले समय में एक नई प्रेरणादायक कहानी रचने जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- समृद्ध धान नेटवर्क : यूपी में किसानों की उन्नति की नई राह, श्रम लागत में आएगी भारी कटौती

यह भी पढ़ें : Electricity : यूपी में 12 हजार मेगावाट बेढ़गा बिजली उत्पादन, निजीकरण प्रकिया की रफ्तार तेज

यह भी पढ़ें- काम की खबर : खुद Online बना सकते हैं Cashless Card, बस जाएं इस वेबसाइट पर

यह भी पढ़ें: Electricity Privatisation : बिजली कंपनियों को भुगतान के लिए 2400 करोड़ का कर्ज, फिर निजीकरण क्यों?

Advertisment
Advertisment