Advertisment

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुंचे रूस : आठ दिन लगेगी प्रदर्शनी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- दोनों देशों के संबंध होंगे मजबूत

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष प्रदर्शनी के लिए रूस के काल्मिकिया गणराज्य की राजधानी एलिस्टा पहुंचे हैं।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
keshav prasad maurya

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष दर्शन के लिए पहुंचे रुस Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष प्रदर्शनी के लिए रूस के काल्मिकिया गणराज्य की राजधानी एलिस्टा पहुंचे हैं। प्रदर्शनी आज से 18 अक्टूबर तक एलिस्टा में आयोजित की जाएगी। पवित्र अवशेषों का स्वागत काल्मिकिया के प्रमुख बातू सर्जेयेविच खासिकोव, भारत के राजदूत वी कुमार काल्मिक, जनता के उच्च धर्मगुरु शाजिन लामा और भिक्षुओं के दल ने किया।

पालम हवाई अड्डे पर बुद्ध के अवशेषों की पूजा-अर्चना

रूस के लिए रवाना होने से पहले उप मुख्यमंत्री ने शनिवार की सुबह पालम हवाई अड्डे पर बुद्ध के अवशेषों की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का एक बहुत ही सौभाग्यशाली क्षण है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। इन अवशेषों का एक बहुत लंबा इतिहास है। यह एक बहुत बड़ा दिन है।

राजनैतिक रिश्तों में और गहराई आएगी

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवशेष उत्तर प्रदेश के पिपरहवा से हैं, जो कपिलवस्तु की राजधानी हुआ करती थी और उसी में प्राप्त हुए। जिस दिन यह अवशेष हांगकांग से वापस मिले थे, उसी दिन प्रधानमंत्री ने इसे गर्व का दिन कहा था। मौर्य ने पवित्र अवशेषों के प्रदर्शनी को लेकर कहा कि इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे। साथ ही सांस्कृतिक व राजनैतिक रिश्तों में और गहराई आएगी। 

भगवान बुद्ध के अवशेष पुरातात्विक रूप से प्रमाणित

डिप्टी सीएम ने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेश करुणा, शांति व अहिंसा को विश्वभर में प्रसारित करना है। बताया कि भगवान बुद्ध के अवशेष पुरातात्विक रूप से प्रमाणित हैं। वैश्विक बौद्ध समुदाय के लिए पूज्यनीय धरोहर हैं। यह भगवान बुद्ध के जीवन से प्रत्यक्ष जुड़ाव का प्रतीक हैं। 

Advertisment

keshav prasad maurya | Sacred Relics of Lord Buddha

यह भी पढ़ें : बिजली दरों की घोषणा में देरी पर भड़के उपभोक्ता, परिषद ने पूछा- किसके दबाव में हो रहा विलंब?

यह भी पढ़ें : अयोध्या दीपोत्सव की शोभा और आस्था के दर्शन का शानदार मौका, ऐसे करें विशेष टूर की बुकिंग

यह भी पढ़ें : अजय राय सहित कई नेता हिरासत में, हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिले योगी के मंत्री

Advertisment

यह भी पढ़ें- लखनऊ ताइक्वांडो अकादमी ने दमदार प्रदर्शन से जीती ट्रॉफी, एक अंक से हारी पैराडाइज

keshav prasad maurya
Advertisment
Advertisment