Advertisment

भाजपा MLA के टोंटी वाले बयान के खिलाफ सपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी विधायक केतकी सिंह टोंटी-टोंटी बोलकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मजाक उड़ा रही हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों को सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

author-image
Deepak Yadav
protest

भाजपा विधायक के टोटी वाले बयान के खिलाफ सपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन Photograph: (google)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी के बलिया जिले की बांसडीह सीट से भाजपा विधायक केतकी सिंह के 'टोंटी' वाले बयान के विरोध में समाजवादी पार्टी (samajwadi party) की महिला कार्यकर्ता लगातार दूसरे दिन सड़क पर उतरी आईं। शुक्रवार को हजरतगंज में एकजुट होकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया और केतकी सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारी महिला कार्यकताओं ने कहा कि बीजेपी विधायक का बयान असम्मानजनक है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

केतकी सिंह को 2027 के चुनाव में हार का डर 

महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी विधायक केतकी सिंह टोंटी-टोंटी बोलकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मजाक उड़ा रही हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों को सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करना चाहिए। 2027 के चुनाव में हार का डर उनकी भाषा से झलक रहा है।

पुलिस ने हिरासत में लिया 

सड़क पर नारेबाजी करने पर पुलिस ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानीं। काफी देर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक चलती रही। स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को हिसासत में लेकर गाड़ी में बैठाया गया और इको गार्डन भेज दिया। इस दौरान महिलाएं लगातार केतकी सिंह मुर्दाबाद नारे लगाती रहीं।

यह भी पढ़ें- जमीन देने वाले किसानों को मिले नौकरी : चिकित्सा संस्थानों पर भड़कीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दी ये नसीहत

Advertisment

यह भी पढ़ें- कौन हैं अनुपम गुप्ता, जिन्हें बनाया गया एसईआईएए का अध्यक्ष?

यह भी पढ़ें- अमीनाबाद समेत कई इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली, यूपी ट्रांसमिशन कारपोरेशन देश में अव्वल

यह भी पढ़ें- नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप में यूपी उपविजेता, तमिलनाडु ने मारी बाजी

samajwadi party
Advertisment
Advertisment