/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/04/anupam-gupta-2025-09-04-08-40-51.jpg)
अनुपम गुप्ता Photograph: (YBN)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार, दिल्ली ने सेवानिवृत्त आईएफएस अनुपम गुप्ता को तीन वर्ष के लिए उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (एसईआईएए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद की गई है। अनुपम गुप्ता 1989 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी हैं।
यूपी के पांच जिलों में रहे डीएफओ
अनुपम उत्तर प्रदेश वन विभाग में विभिन्न पदों पर 35 वर्षों तक सेवा की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मसूरी से की और मसूरी के आसपास की पहाड़ियों, विशेष रूप से बंद पड़ी चूना पत्थर की खदानों को हरा-भरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने नैनीताल, प्रयागराज, भदोही, अलीगढ़, बिजनौर और झांसी में प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) के रूप में कार्य किया।
लखनऊ प्राणी उद्यान के रहे निदेशक
उन्होंने प्रयागराज में विशेष रूप से कुंभ मेला क्षेत्र के आसपास बड़े पैमाने पर सार्वजनिक वृक्षारोपण अभियान शुरू किया। झांसी में उनके वृक्षारोपण के परिणामस्वरूप देश में वन क्षेत्र में भारी वृद्धि हुई। इसके अलावा चार वर्षों तक लखनऊ चिड़ियाघर के निदेशक के रूप में कार्य किया और कई नए विकास कार्य शुरू किए जैसे नए 3डी ऑडिटोरियम का निर्माण, तितली पार्क, नई ट्रेन आदि शामिल है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ के इन इलाकों में आज रहेगा बिजली संकट
यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव बोले, भाजपा ने जनता का भरोसा खो दिया है, इसे हटाना जरूरी
यह भी पढ़ें: Lucknow News: अग्निशमन विभाग ने कराया मॉक ड्रिल, लोगों को किया जागरूक