/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/22/22-aug-1-2025-08-22-11-56-00.png)
गिलास में पेशाब करती घरेलू सहायिका। वीडियो से लिया गया चित्र। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्रदेश के बिजनौर जिले से बेहद हैरान करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका पर रसोई में रखे बर्तनों पर पेशाब कर छिड़कने का घिनौना मामला सामने आया है। आरोपी महिला पिछले 10 साल से व्यापारी के यहां काम कर रही थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना बिजनौर जिले के नगीना कस्बे की
मिली जानकारी के अनुसार घटना बिजनौर जिले के नगीना कस्बे की है। यहां एक प्रतिष्ठित व्यापारी के यहां एक महिला पिछले 10 साल से घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। हालांकि पिछले कुछ दिनों से उसके व्यवहार में घरवालों को कुछ अजीब सा बदलाव नजर आ रहा था। शक होने पर घर की महिलाओं ने रसोई व उसको कवर करते कुछ हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। इसमें जो कुछ भी कैद हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि घरेलू सहायिका पहले एक गिलास में पेशाब करती है और फिर उसे रसोई में रखे बर्तनों पर छिड़क देती है।
शाम को जब घरेलू सहायिका दोबारा काम पर आई तो घरवालों ने उसे रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिला ने अपनी गलती मान ली है, लेकिन वह यह घिनौना काम क्यों कर रही थी, इस बारे में उसने कुछ नहीं बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, उसकी इस शर्मनाक व अमानवीय करतूत का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में फिन स्वीमिंग और तैराकी का संगम, 22 अगस्त से 555 पदकों के लिए होगी टक्कर
यह भी पढ़ें- UPSRTC : पितृपक्ष में वाराणसी से गया के लिए चलेगी विशेष बस
यह भी पढ़ें: यूपी में खाद संकट पर AAP का हल्ला बोल, 23 को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
यह भी पढ़ें गोमतीनगर, पुरनिया और जानकीपुरम में आज रहेगा बिजली संकट
latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi