/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/14/sp-protest-against-school-merger-2025-07-14-14-45-23.jpeg)
स्कूल मर्जर के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
लखनऊ वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार की स्कूलों मर्जर करने की योजना के विरोध में समाजवादी पार्टी (samajwadi party ) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया। हजरतगंज चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन की अगुवाई सपा नेता विजय सिंह ने की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने विजय सिंह को हिरासत में ले लिया।
प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो और योगी सरकार मुर्दाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त किया जा रहा है और गरीब बच्चों को स्कूल से दूर किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं-पुलिस के बीच हुई झड़प
प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे, जिसे रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें धक्का-मुक्की और बहस देखने को मिली। इसी दौरान पुलिस ने सपा नेता विजय सिंह को जबरन टांग कर हटाया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
शिक्षा का अधिकार छीन रही सरकार
सपा नेता विजय सिंह ने कहा की अगर सरकार स्कूल नहीं बना सकती, तो कम से कम पहले से मौजूद स्कूलों को बंद न करे। हम मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहते हैं। सरकार यह नहीं चाहती कि गरीब बच्चे पढ़-लिखकर सवाल पूछें, इसलिए शिक्षा को खत्म किया जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में 27 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों का मर्जर किया जा रहा है। इससे न केवल बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी, बल्कि सैकड़ों शिक्षक बेरोजगार भी हो जाएंगे। उन्होंने इस फैसले को गरीब और छात्र विरोधी करार दिया।
आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
सपा नेताओं ने एलान किया कि जब तक सरकार स्कूल मर्जर की योजना को वापस नहीं लेती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पार्टी ने चेताया कि अगर शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया, तो यह आंदोलन प्रदेशव्यापी रूप ले सकता है।
यह भी पढ़ें- धर्मांतरण का खुलासा करने पर छांगुर बाबा के लोग दे रहे जान से मारने की धमकी : गोपाल राय
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)