Advertisment

UP News : अमौसी एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से उड़ानों में भारी विलंब, यात्री हो रहे परेशान

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर AMSS सिस्टम फेल होने से हवाई संचालन प्रभावित हुआ। करीब 45 उड़ानों में देरी हुई और सैकड़ों यात्री परेशान रहे। दिल्ली और अन्य रूटों की उड़ानों में भी असर पड़ा। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी प्रभावित उड़ानों को कुशलतापूर्वक संचालित किया।

author-image
Shishir Patel
Lucknow Airport

अमौसी एयरपोर्ट

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को ऑटोमेटिक मेसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) फेल होने से हवाई संचालन पर बड़ा असर पड़ा। तकनीकी खराबी के कारण करीब 45 उड़ानें देरी का शिकार हुईं और सैकड़ों यात्री घंटों तक टर्मिनल में फंसे रहे। कुछ विमानों को रनवे और एप्रन पर खड़ा रहना पड़ा, जिससे यात्रियों में नाराज़गी और हंगामा भी देखने को मिला।जानकारी के अनुसार, AMSS वह प्रणाली है जिसके जरिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) तक फ्लाइट रूट, मौसम की जानकारी और अन्य आवश्यक डेटा पहुंचता है। सिस्टम फेल होने के बाद ATC स्क्रीन पर उड़ानों की जानकारी नहीं दिख रही थी, जिससे संचालन मैन्युअल रूप से करना पड़ा। सामान्यतः डेटा ट्रांसफर में केवल चार-पांच सेकंड का समय लगता है, लेकिन इस तकनीकी दिक्कत के दौरान एक फ्लाइट की प्रक्रिया में 15-20 मिनट तक का समय लग गया।

इन राज्यों की उड़ानों पर भी पड़ा असर 

गड़बड़ी गुरुवार रात से शुरू हुई थी और शुक्रवार सुबह तक जारी रही। इसका असर लखनऊ से जयपुर, अमृतसर, पटना, अहमदाबाद और जम्मू रूट की उड़ानों पर भी पड़ा। उदाहरण के लिए, दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 6350 करीब एक घंटे लेट 7:34 बजे पहुंची। एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2499, जो सुबह 7:10 बजे आनी थी, 9:15 बजे लैंड हुई। इसी तरह, इंडिगो की फ्लाइट 6E 2107 दो घंटे लेट 11:25 बजे और एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 1058 दोपहर 1:42 बजे लखनऊ पहुंची।लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ानों में भी देरी देखी गई। एयर इंडिया AI 2100 सुबह 8 बजे के बजाय 10:35 बजे रवाना हुई और इंडिगो 6E 6737 फ्लाइट 12:35 बजे उड़ान भर पाई। करीब 11:15 बजे रनवे पर तीन इंडिगो फ्लाइटें खड़ी रहीं, जिनके कारण यात्रियों में असंतोष बढ़ गया। एयरलाइंस स्टाफ ने समझा-बुझाकर यात्रियों को शांत किया।

कई यात्रियों को रद्​द करनी पड़ी अपनी यात्रा 

एक यात्री ने बताया कि उन्हें दिल्ली में मीटिंग करनी थी, लेकिन लेट होने के कारण उन्हें टिकट रीशेड्यूल करना पड़ा। कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। एयर डिफेंस क्लीयरेंस और फ्लाइट इंफॉर्मेशन क्लीयरेंस संदेशों के बाधित होने से आठ उड़ानें बोर्डिंग के बाद एक घंटे से अधिक देरी का सामना कर रही थीं।एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि सभी प्रभावित उड़ानों का संचालन कुशलतापूर्वक किया गया और यात्रियों की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए। बावजूद इसके वेटिंग एरिया में लोग चार-पांच घंटे तक इंतजार करते रहे, कई लोग फर्श पर बैठ गए, और पार्किंग जोन में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सबसे ज्यादा प्रभावित उड़ानें दिल्ली रूट की रहीं, जिनमें देरी आधे घंटे से लेकर दो घंटे तक रही।

यह भी पढ़े : Crime News:गोमतीनगर में पुलिस मुठभेड़, लखीमपुर का शातिर चैन स्नैचर घायल, साथी फरार

Advertisment

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime: बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल और कार बरामद

यह भी पढ़ें: Crime News:जानकीपुरम में महिला का शव सड़क किनारे मिलने पर मचा हड़कंप , चेहरा तेजाब से जला हुआ

यह भी पढ़ें: Lucknow News: बुलेट सवार दाे छात्र बस से टकराए, एक की माैत, पढ़ने जा रहे थे स्कूल

Advertisment
Lucknow news
Advertisment
Advertisment