Advertisment

Crime News: बाराबंकी में हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला महिला आरक्षी का शव, हत्या की आशंका, महिला ने सिपाही पर लगाया था दुष्कर्म का आराेप

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे एक महिला आरक्षी विमलेश पाल का शव वर्दी में झाड़ियों में मिला। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका ने पूर्व में एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

author-image
Shishir Patel
Barabanki Lady Constable Death

बाराबंकी में महिला आरक्षी का शव झाड़ी में मिला

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ से सटे बाराबंकी जनपद में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब मसौली थाना क्षेत्र के हाइवे किनारे एक महिला आरक्षी का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। वर्दी में मिली आरक्षी की लाश को देख प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका की पहचान सुलतानपुर निवासी विमलेश पाल (24), आरक्षी 2017 बैच के रूप में हुई है, जो इन दिनों रामनगर महादेवा में विशेष ड्यूटी पर तैनात थी। मौके पर पहुंचे आईजी अयोध्या रेंज व एसपी बाराबंकी ने जांच-पड़ताल कर फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य संकलित कराए।

विमलेश की ड्यूटी रामनगर महादेवा में लगी थी 

पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मसौली थाना क्षेत्र स्थित हाइवे के किनारे जिस महिला सिपाही का शव मिला है, उसकी पहचान सुलतानपुर निवासिनी विमलेश पाल (24) के रूप में हुई है। वह 2017 बैच की आरक्षी और उसकी तैनाती सुबेहा थाना में थी। इस समय उसकी विशेष ड्यूटी रामनगर महादेवा में लगी थी। बुधवार की सुबह महिला सिपाही की लाश हाइवे के किनारे वर्दी में मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाेरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किया है।सिपाही के चेहरे को जलाया गया था। वह 4 दिन से लापता थी।

महिला ने साल 2024 में साथी सिपाही पर दुष्कर्म का लगाया था आरोप 

आईजी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने निकलकर आई है कि महिला आरक्षी विमलेश की विभाग के ही एक सिपाही से बोलचाल थी। उसने वर्ष 2024 में बाराबंकी कोतवाली में साथी सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान में महिला सिपाही ने स्वीकारा कि उसने कोर्ट मैरिज कर ली हैं, लिहाजा इस पर कोई कार्रवाई नहीं चाहती हैं।आईजी ने बताया कि जांच में पुलिस के हाथ जो साक्ष्य लगे हैं उससे यहां आशंका जताई जा रही है कि किसी खास मोटिव से महिला सिपाही की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्ट भेजकर विमलेश के साथ रहने वाले ​सिपाही की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़े : Crime News : विवादित भूमि पर कब्जे की कोशिश, 25 गिरफ्तार, पुलिस की तत्परता से बड़ा बवाल टला

Advertisment

यह भी पढ़ें- जून में बिजली कार्मियों को 'नमन' अब 'दमन' : ऊर्जा मंत्री की चुप्पी क्यों बनी विस्फोटक, परिषद ने किया खुलासा

यह भी पढ़ें निजीकरण के ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट की लीगल वैधता नहीं, उपभोक्ता परिषद ने की CBI जांच की मांग

यह भी पढ़ें- UP में खराब बिजली व्यवस्था पर Akhilesh Yadav का योगी सरकार पर तंज, कहा- मंत्री और अधिकारियों के तार टूटे

Advertisment
Lucknow Crime
Advertisment
Advertisment