Advertisment

UP News: कव‍ि बने अखिलेश बोले, ऐसा भाजपाई कलियुग आएगा…कृषक खाएगा लाठी-डंडा…खाद का संकट गहराएगा

सरकार भले ही कह रही हो कि प्रदेश में खाद का संकट नहीं है, लेकिन प्रदेश भर से आ रही तस्‍वीरें जो दिखा रही हैं, वह स्थिति भी कम खतरनाक नहीं है। सपा मुखिया व प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने भी खाद किल्‍लत को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

author-image
Vivek Srivastav
20 aug 1

वीडियाे से लिया गया चित्र व इनसेट में अखिलेश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। सरकार भले ही कह रही हो कि प्रदेश में खाद का संकट नहीं है, लेकिन प्रदेश भर से आ रही तस्‍वीरें जो दिखा रही हैं, वह स्थिति भी कम खतरनाक नहीं है। इसके अलावा प्रदेश की खाद की नेपाल में तस्‍करी की खबरें आना भी स्थिति की भयावयता को बताने के लिए काफी हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी(samajwadi party) के मुखिया व प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने भी खाद किल्‍लत को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

सपा मुखिया ने क्‍या लिखा सोशल मीडिया पर

सपा मुखिया(akhileshyadav) ने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा, 'कह गए… ऐसा भाजपाई कलियुग आएगा… कृषक खाएगा लाठी-डंडा… खाद का संकट गहराएगा।' इसे लेकर उन्‍होंने अयोध्‍या का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें ग्रामीण महिलाएं व पुरुष किसान खाद लेने के लिए बड़ी संख्‍या में लाइन में लगे हैं और पुलिस वाले उन्‍हें संभालने का प्रयास करते दिखते हैं। इस बीच एक पुलिस वाला लाठी लेकर कुछ किसानों को दौड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है। अखिलेश यादव ने भाजपाराज को कलयुग बताते हुए कहा कि इनके राज में अन्‍नदाता किसान लाठी डंडे ही खाएगा। अखिलेश व समाजवादी पार्टी इससे पहले भी प्रदेश में गहराए खाद संकट को लेकर सरकार पर सवालिया निशान लगाते रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में खाद का संकट गहराता जा रहा है। नेपाल से सटे जिलों में खाद की किल्‍लत सबसे ज्‍यादा सामने आ रही है। यहां की खाद वहां पर 10 गुना ज्‍यादा कीमतों पर बेची जा रही है। इसकी तस्‍दीक कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के उस कदम से भी होती है, जिसमें उन्‍होंने खुद सिद्धार्थनगर जाकर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

यह भी पढ़ें- आगे बढ़ी निजीकरण प्रक्रिया : बिजली कर्मी बिफरे, टेंडर पर कार्य बहिष्कार, जेल

Advertisment

यह भी पढ़ें- लिफाफा लेने वाले एसडीएम हटाए गए, डीएम ने एडीएम को सौंपी जांच

यह भी पढ़ें- शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में गर्मजोशी से होगा स्वागत, ग्रुप कैप्टन इस दिन आ सकते हैं गृह जनपद

यह भी पढ़ें- निजीकरण मसौदे की मंजूरी को नियामक आयोग जाएंगे आला अफसर, उपभोक्ता परिषद ने भी कसी कमर

Advertisment

latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi 

up news in hindi up news hindi UP news 2025 up news latest up news samajwadi party akhileshyadav
Advertisment
Advertisment