/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/07/7-a-7-2025-08-07-17-19-02.png)
श्रावस्ती जिले में अवैध निर्माण को गिराता बुलडोजर। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पिछले 60 दिनों में नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 298 अवैध मस्जिद, ईदगाह, मदरसे और मजार को चिन्हित किया गया, जबकि 223 अवैध निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी की गई। वहीं, 198 अवैध निर्माण को सील करते हुए 130 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। सीएम योगी( yogi government) का बुलडोजर पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में अवैध निर्माण पर खूब गरजा।
श्रावस्ती में 140 अवैध निर्माण सील किए गए और 37 पर चला सीएम योगी का बुलडोजर
श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर इंडो नेपाल बार्डर के 10 किमी. के मध्य सरकारी भूमि और निजी भूमि पर बने अवैध मस्जिद, ईदगाह, मदरसे और मजार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। श्रावस्ती में अब तक 149 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से सभी 149 अवैध निर्माण को नोटिस दी गई, जबकि 140 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 37 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। डीएम ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभी कार्रवाई जारी है। लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि जिले में कुल 13 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया। इनमें से एक अवैध निर्माण को नोटिस दी गई, जबकि 10 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 3 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसी तरह महराजगंज में 45 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से सभी 45 अवैध निर्माण को नोटिस दी गई, जबकि 24 अवैध निर्माण को सील किया गया। 31 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
बलरामपुर में 19 अवैध निर्माण सील किए गए, 21 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया
सिद्धार्थनगर में 23 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से 2 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 21 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं, बहराइच में 25 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से 25 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 5 अवैध निर्माण को सील किया गया। साथ ही 15 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। पीलीभीत में 2 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इन दोनों ही अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं, बलरामपुर में 41 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से 1 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 19 अवैध निर्माण को सील किया गया। साथ ही 21 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। योगी सरकार के निर्देश पर पिछले 60 दिनों में नेपाल सीमावर्ती इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ श्रावस्ती ने सबसे अधिक कार्रवाई की। वहीं, इसके बाद महराजगंज और बलरामपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर गरजा।
यह भी पढ़ें :अखिलेश का तंज : अनुप'योगी' सरकार ने शराब के ठेकों में यूपी को, कैलिफोर्निया-न्यूयॉर्क से आगे किया
यह भी पढ़ें :UP News : अखिलेश यादव का तंज, पीएम मोदी को यह चिंता 10 साल पहले करनी चाहिए थी
यह भी पढ़ें :UP News : टैरिफ पर बोले अखिलेश, बहुत दिनों से अमेरिका नहीं गया हूं, इस पर नहीं बोलूंगा!
यह भी पढ़ें :UP News: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को युवक ने जड़ा थप्पड़, मचा बवाल
cm yogi news | yogi news | yogi government news | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi