Advertisment

UP News : भूपेंद्र चौधरी ने दी भाजपाइयों को नसीहत, तो अखिलेश यादव क्‍यों हुए हमलावर?

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी जिलाध्‍यक्षों को थाने-चौकी जैसे सरकारी व्‍यवस्‍था से जुड़े कार्यों को सांसद, विधायकों के लिए छोड़ने और संगठन को संभालने का पाठ पढ़ाया, तो सपा मुखिया ने भाजपा पर आरोपों की झड़ी लगा दी। जानें पूरा मामला।

author-image
Vivek Srivastav
07 sep 1a

सपा मुखिया अखिलेश यादव और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को मेरठ में पार्टी जिलाध्‍यक्षों को शुचिता व मर्यादा का पाठ पढ़ाते हुए पंचायत चुनाव जीतने के नुस्‍खे बताए। उन्‍होंने कहा कि थाने-चौकी जैसे सरकारी व्‍यवस्‍था से जुड़े कार्यों को सांसद, विधायकों के लिए छोड़ दें और अपने संगठन को संभालें। बस फ‍िर क्‍या था, समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर सियासी हमले किए। उन्‍होंने कहा कि भाजपाइयों को जमीन कब्‍जाने, भ्रष्‍टाचार करने और अंदरूनी लड़ाई से फुर्सत मिले, तब तो संगठन के बारे में सोचेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा खात्‍मे की ओर है और इसके एक नहीं कई कारण हैं। 

भाजपाइयों में अकूत पैसा कमाने की महाभ्रष्‍ट सोच

सपा( samajwadi party) मुखिया ने कहा कि भाजपा( bjp) सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नकारात्मक राजनीति करती है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की नीतियां किसान, मजदूर, युवा, महिला, नौकरी व कारोबार विरोधी हैं। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपाइयों में अकूत पैसा कमाने की महाभ्रष्‍ट सोच है, यही कारण है कि आए दिन उनके भ्रष्‍ट चारित्रिक पतन की खबरें व वीडियो आते रहते हैं। 

आरक्षण को पिछले दरवाजे से खत्‍म करने की साजिश

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा व उसके साथी आए दिन आरक्षण को पिछले दरवाजे से खत्‍म करने की साजिश रचते रहते हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा अपने ही सहयोगियों का अपमान व तिरस्‍कार करती है। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा किसी की सगी नहीं है, आए दिन इसके उदाहरण सामने आ रहे हैं। 

PDA समाज के प्रति भाजपाइयों के मन में दुर्भावना 

सपा मुखिया(akhileshyadav) ने कहा कि PDA समाज (पिछड़ा, दलित, अल्‍पसंख्‍यक) के प्रति भाजपाइयों के मन में कूट-कूटकर दुर्भावना भरी पड़ी है। उन्‍होंने( Akhilesh Yada PDA) आरोप लगाया कि भाजपा की वर्चस्‍ववादी सोच में  PDA समाज का उत्‍पीड़न व शोषण करना ही है। अखिलेश ने कहा कि जमीनी हकीकत यह है कि समाज में दरार डालते-डालते भाजपा खुदद ही दरारों से भर गई है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- नौकरशाही के शिकंजे में बिजली विभाग, 25 साल में 1 लाख करोड़ का घाटा

यह भी पढ़ें : अखिलेश क्यों बोले एक आइएएस ने कराया था वह कांड, मैं उसे भूल नहीं सकता

Advertisment

यह भी पढ़ें- पावर कारपोरेशन में लागू होगा वर्टिकल सिस्टम, 30 प्रतिशत कम हो जाएंगे आउटसोर्स कर्मचारी

यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली

latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi 

up news hindi UP news 2025 up news latest up news PDA bjp samajwadi party akhileshyadav Akhilesh Yada PDA
Advertisment
Advertisment