Advertisment

UP News: बाढ़ पीडि़तों के लिए स‍िपाही ने किया कुछ ऐसा कि लोग बोले बहुत खूब!

इस समय उत्‍तर प्रदेश भारी बारिश की चपेट में है और अनेक जिले बाढ़ की भयावह स्थिति का सामना कर रहे हैं। हजारों लोगों को विस्‍थापित होना पड़ा है। इस बीच, हमीरपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है।

author-image
Vivek Srivastav
04 aug d1

बाढ़ पीडि़तों को समोसे बांटता ट्रैफ‍िक पुलिस का सिपाही। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। इस समय करीब-करीब पूरा उत्‍तर प्रदेश भारी बारिश की चपेट में है और अनेक जिले बाढ़ की भयावह स्थिति का सामना कर रहे हैं। हजारों लोगों को विस्‍थापित होना पड़ा है। ऐसे में हर किसी को मदद की दरकार है। इस बीच, हमीरपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है।

ट्रैफ‍िक पुलिस के सिपाही की सराहनीय पहल

यहां एक ट्रैफ‍िक पुलिस के सिपाही ने सराहनीय पहल की है, वह अपने पैसों से बाढ़ पीडि़तों को समोसे खिला रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई बच्‍चे एक एक करके सिपाही से समोसा ले रहे हैं। यह सभी बाढ़ के कारण विस्‍थापितों की जिंदगी जी रहे हैं और शिविरों में रह रहे हैं। ऐसे में इस सिपाही ने नेक पहल की और खुद अपने पैसों से समोसे लेकर इनके बीच पहुंचा। 
गौरतलब है कि यमुना व बेतवा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इस वजह से नदी किनारे बसे लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित शिविरों में रखा गया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस सिपाही के प्रयास को खूब सराहा है। यूजर्स ने सिपाही के इस नेक काम की तारीफ करते हुए कहा, बहुत खूब।

यह भी पढ़ें- निजीकरण के खिलाफ आंदोलन के 250 दिन, 4 अगस्त को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेंगे बिजली कर्मचारी

Advertisment

यह भी पढ़ें- UP में 30% महंगा हो सकता है नया बिजली कनेक्शन, UPPCL ने आयोग में दिया दरें बढ़ाने का प्रस्ताव

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में स्कूल हादसे पर BJP पर बरसे चंद्रशेखर, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें- कैसरबाग चौराहे की कोटरी होगी छोटी, ट्रैफिक जाम में मिलेगी राहत

Advertisment

latest up news | up news | UP news 2025 | up news breaking | up news hindi | up news in hindi | up police 

latest up news up news UP news 2025 up news breaking up news hindi up news in hindi up police
Advertisment
Advertisment