/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/20/keshav-akhilesh-2025-11-20-19-30-58.jpeg)
केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बिहार में नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाएगी। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए तीखा हमला भी बोला।
अखिलेश यादव को उनके मूल निवास सैफई भेजेंगे
केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया की आलोचना की। अयोध्या में सपा की जीत को लेकर अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयानों पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव कहते थे कि 'हमने अवध जीता है और मगध जीतेंगे।' मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि 'मगध हम जीत चुके हैं और अवध 2027 में जीतेंगे।' केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव को उनके मूल निवास सैफई भेजेंगे। मौर्य ने कहा कि सपा और कांग्रेस चाहे गठबंधन बनाए रखें या तोड़ लें, 'बिहार में जो दुर्गति हुई है, उससे भी बुरा उनके साथ होने वाला है।'
चुनाव में जनता ने महागठबंधन को अच्छी दवा दी है
केशव प्रसाद मौर्य ने महागठबंधन के उस आरोप पर भी तंज कसा, जिसमें एनडीए (NDA) की प्रचंड जीत एसआईआर (SIR) की वजह से बताई गई है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनता ने महागठबंधन को अच्छी दवा दी है। अगर अभी भी उनका हाजमा ठीक नहीं हुआ है तो दूसरे राज्यों के विधानसभा चुनावों में उन्हें हाजमोला फिर मिलेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसआईआर लोकतंत्र में महायज्ञ जैसा है। इसमें भारत के संविधान पर भरोसा रखने वाली सभी राजनीतिक पार्टियों को हिस्सा लेना चाहिए। इसका विरोध करने वाले लोकतंत्र और भारत विरोधी हैं।
यह भी पढ़ें- चार माह से नहीं मिला वेतन : बिजली संविदा कर्मियों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
यह भी पढ़ें- UP News : स्मार्ट प्रीपेड मीटर बना सिरदर्द, 255 उपभोक्ताओं ने कटवा दिए कनेक्शन
Keshav Maurya on Akhilesh Yadav | keshav maurya | akhilesh yadav vs keshav prasad maurya | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)