/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/10/akhilesh-yadav-and-khajanchi-2025-11-10-20-04-06.jpg)
जन्मदिन पर लखपति हुआ खजांची Photograph: (samajwadi party)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी में नेताओं का जन्मदिन चाहे न मनाया जाए, लेकिन 2016 में नोटबंदी के दौरान जन्मे खजांची यादव का बर्थडे सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) खुद हर साल बड़े धूमधाम से मनाते हैं। अखिलेश ने आज लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर खजांची का 9वीं बार जन्मदिन मनाया। खजांची को लड्डू खिलाकर बर्थडे गिफ्ट में मोबाइल देने का वादा किया। खजांची ने अखिलेश को कविता सुनाई। सपा नेताओं ने भी खजांची को उपहार में नगद रुपये दिए। यह रकम लाखों तक पहुंच गई। अखिलेश ने कहा कि खजांची का जन्मदिन तब तक मनाते रहेंगे, जब तक भाजपा की सरकार नहीं जाती।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/10/khajanchi-2025-11-10-20-05-11.jpg)
काला धन सफेद हो गया
अखिलेश ने मीडिया से बातीचत में नोटबंदी पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य था कालाधन वापस आएगा। मगर देखने में आया कि काला धन सफेद हो गया। नोटबंदी से व्यापार डूब गया। लोगों के हाथ से पैसा निकल गया। कोविड काल की पाबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। महंगाई बढ़ गई है। बिजली मंहगी है। मकान बनाना महंगा है। सोना महंगा हो गया। भाजपाई सोना खरीद रहे है। गरीब शादी में कोई चीज यहां तक कि छोटा से छोटा खरीदने की स्थिति में भी नहीं है।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/10/sp-2025-11-10-20-07-36.jpg)
अर्थव्यवस्था सुधराने में भाजपा विफल
सपा प्रमुख ने कहा कि अमेरिका हमारे सामान पर पाबंदी लगा रहा है। सुना है कि भारत सरकार हर पाबंदी को स्वीकार करती जा रही है। टेक्सटाइल में समझौता हो गया है। उनका सामान आने से हमारे किसान और गरीब पर संकट आएगा। अर्थव्यवस्था में सुधार लाने में भाजपा की नीतियां विफल हैं। लोगों की प्रति व्यक्ति आय कहां बढ़ रही है। 80 करोड़ को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, उनकी प्रति व्यक्ति आय क्या हुई?
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/10/sp-2025-11-10-20-08-16.jpg)
प्रदेश में खाद-कीटनाशक की भारी किल्लत
सपा मुखिया ने कहा कि कहीं खाद उपलब्ध नहीं है। किसान की आय दुगनी कहां हुई? फसलों के लिए कीटनाशक नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी में सब चंगा, है जहां पकड़ा जाए गांजा। लगता है पूरी भाजपा गांजा के काम में लगी है। भाजपा सरकार में पीडीए को अपमानित किया जा रहा है। सिर्फ खांसी की दवा सिरफ का नशे में इस्तेमाल हो रहा है। इस घोटाले में भाजपा भी शामिल है। दस साल में स्मार्ट सिटी के नाम पर शहरों को भाजपा ने बर्बाद कर दिया है।
यह भी पढ़ें- बिहार में यूपी का महा मुकाबला, योगी-अखिलेश में जीता कौन!
यह भी पढ़ें- UP Politics : पटेल जयंती के सहारे पीडीए में सेंध लगाएगी भाजपा, जानिए कैसे
यह भी पढ़ें- UP Politics : शिष्टाचार की सियासत बराबर, अब आजम पहुंचे अखिलेश के घर
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us