/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/06/03-sep-14-2025-09-06-18-33-31.png)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। योगी सरकार ने मुजफ्फरनगर जनपद को बड़ा तोहफा देते हुए मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा जानसठ में भगवान महर्षि कश्यप का भव्य स्मारक बनाने की घोषणा की है। इस ऐतिहासिक योजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने एक करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। प्रस्ताव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिस पर सरकार ने सहमति जताते हुए बजट जारी कर दिया है।
धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय
जानसठ क्षेत्र पहले से ही धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष पहचान रखता है। महर्षि कश्यप स्मारक के निर्माण से यह स्थान न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पर्यटन की गतिविधियों से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार व व्यवसाय के अवसर बढ़ेंगे। प्रदेश सरकार का यह निर्णय पिछड़े वर्ग और समाज की भावनाओं को सम्मान देने वाला कदम माना जा रहा है। स्मारक का निर्माण केवल एक संरचना न होकर सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित होगा। इससे आने वाली पीढ़ियां महर्षि कश्यप के आदर्शों, उनके जीवन दर्शन और समाज सुधार की परंपरा से प्रेरणा प्राप्त करेंगी।
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मैं प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरे प्रस्ताव को स्वीकार कर महर्षि कश्यप स्मारक की स्थापना हेतु एक करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का भी विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें- नौकरशाही के शिकंजे में बिजली विभाग, 25 साल में 1 लाख करोड़ का घाटा
यह भी पढ़ें : अखिलेश क्यों बोले एक आइएएस ने कराया था वह कांड, मैं उसे भूल नहीं सकता
यह भी पढ़ें- पावर कारपोरेशन में लागू होगा वर्टिकल सिस्टम, 30 प्रतिशत कम हो जाएंगे आउटसोर्स कर्मचारी
यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली
yogi government | yogi government news | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi