Advertisment

UP News : ऑपरेशन कन्विक्शन से एक साल में 15 हजार से अधिक अपराधियों काे सजा

डीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा ने बताया कि अपराधियों काे सख्त सजा दिलाने के लिए प्रदेश भर में ऑपरेशन कन्विक्शन चलाया जा रहा है। इसके तहत एक वर्ष में हत्या, डकैती, लूट, अपहरण, पोक्सो एक्ट, बलात्कार और चोरी जैसे गंभीर 47,149 अपराध के मामलों को चिन्हित किया गया।

author-image
Deepak Yadav
operation conviction

ऑपरेशन कन्विक्शन से 15 हजार से अधिक अपराधियों काे सजा Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस के चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पिछले एक साल में गंभीर अपराध हत्या, डकैती, लूट, अपहरण और पाॅक्सो एक्ट में 15 हजार से अधिक अपराधियों को कठोर सजा दिलायी गयी है। इस दौरान गंभीर अपराध के 47 हजार से अधिक मामले चिन्हित किये गये। इनमें से कोर्ट ने 19 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण कर अपराधियों को सजा दी। 

गंभीर अपराधों में 15641 अपराधियों को सजा

डीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा ने बताया कि अपराधियों काे सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए प्रदेश भर में ऑपरेशन कन्विक्शन चलाया जा रहा है। इसके तहत पिछले एक वर्ष में हत्या, डकैती, लूट, अपहरण, पोक्सो एक्ट, बलात्कार और चोरी जैसे गंभीर 47,149 अपराध के मामलों को चिन्हित किया गया। इनमें से कोर्ट ने 19,584 मामलों का निर्णय करते हुए 15,641 अपराधियों को सजा सुनायी। उन्होंने बताया कि हत्या के कुल 9,942 चिन्हित मामलों में से 4,137 का निर्णय हुआ, जिनमें से 3,411 अपराधियों को सजा मिली और 726 दोषमुक्त हुए। वहीं सजा दर 82.45 प्रतिशत है। 

सबसे अधिक पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के अपराधियों को सजा

इसी तरह पॉक्सो एक्ट, बलात्कार के 27,074 मामलों में 9,140 का निपटारा हुआ, जिसमें से 6,075 को सजा और 3065 दोषमुक्त हुए। इसमें सजा दर 66.46 प्रतिशत है। इसके अलावा डकैती के 461 मामलों में 203 का निर्णय हुआ, जिनमें से 174 को सजा मिली और 29 बरी हुए। इसमें सजा दर 85.71 प्रतिशत है। इसी तरह लूट के 1,969 मामलों में 780 निपटारे के बाद 740 को सजा और 40 को बरी किया गया। इसमें सजा दर 94.87 प्रतिशत रही। इसके साथ ही चोरी/गृहभेदन के 7,573 मामलों में से 5,246 मामलों का निपटारा हुआ, जिसमें 5175 को सजा और 71 दोषमुक्त हुए। इसका सजा दर 98.64 प्रतिशत है। इसी तरह अपहरण के 130 मामलों में 78 का निपटारा हुआ, जिनमें से 66 को सजा और 12 दोषमुक्त हुए। इसका सजा दर 84.61 प्रतिशत रहा। 

ऑपरेशन कन्विक्शन में टेक्नोलॉजी का भी उपयोग

डीजी ने बताया कि ऑपरेशन कन्विक्शन को प्रभावी बनाने के लिए योगी सरकार के नेतृत्व में टेक्नोलॉजी का भी उपयोग किया गया। इसमें ई-प्रॉसीक्यूशन पोर्टल, केस ट्रैकिंग सिस्टम, वर्चुअल कोर्ट सुनवाई जैसे कई नवाचारों को अपनाया गया है। वहीं जिला स्तर पर अभियोजन अधिकारियों को प्रशिक्षित कर मामलों की त्वरित समीक्षा करवाई जाती है, जिससे दोषियों को जल्द सजा दिलवाई जा सके। अभियान से एक ओर जहां आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं अपराधियों में कानून का भय पैदा हुआ है। कई मामलों में देखा गया है कि संगठित गिरोहों का नेटवर्क कमजोर हुआ है और अपराध की प्रवृत्तियों में कमी आई है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन कन्विक्शन न केवल एक अभियान है, बल्कि यह प्रदेश में कानून के शासन की पुनर्स्थापना का प्रतीक बन चुका है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- संसद में गूंजा सरकारी स्कूलों के विलय का मुद्दा : संजय सिंह बोले- गरीब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही योगी सरकार

यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों के विलय का विरोध, शिक्षक लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन

यह भी पढ़ें- 69000 शिक्षक भर्ती : आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय की आस

Advertisment

यह भी पढ़ें- ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम की बिजली गुल, मुख्य अभियंता समेत पांच निलंबित

up police | Operation Conviction | Deepesh Juneja

up police
Advertisment
Advertisment