/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/01/01-a9-2025-10-01-18-23-31.png)
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा जारी किया गया पत्र। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। वक्फ संशोधन कानून के विरोध में 3 अक्टूबर को किए जाने वाला भारत बंद का आयोजन फिलहाल नहीं होगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने त्योहारों के मद्देनजर इस भारत बंद को स्थगित करने का फैसला लिया है।
त्योहारों को देखते हुए लिया गया फैसला
इस बारे में बोर्ड के पदाधिकारियों ने कहा कि देश भर में चल रहे त्योहारों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कि भारत बंद से आमजन को असुविधा हो सकती थी और त्योहारों पर भी असर पड़ सकता था, इसलिए बोर्ड ने यह फैसला लिया है।
पदाधिकारियों ने बताया कि इसी कारण फिलहाल आंदोलन की तारीख टाल दी गई है। उन्होंने बताया कि आंदोलन की नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। बोर्ड ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून, मुसलमानों की धार्मिक व सामाजिक पहचान से जुड़ा मसला है। इसके खिलाफ बोर्ड का संघर्ष जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें : UP Politics : अमित मालवीय ने दी अखिलेश को नसीहत, कहा- बेहूदा व अनपढ़ यूट्यूबर्स का प्रचार करना बंद कीजिए
यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : UP News : कन्याओं के पैर धुलकर अपने हाथों से भोजन करवाया सीएम योगी ने
यह भी पढ़ें : UP News: दिल्ली-लखनऊ एयर इंडिया फ्लाइट में यात्री ने की हाथापाई और गाली-गलौज, आरोपी गिरफ्तार
Bharat Bandh | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi