/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/21/1-a2-2025-09-21-20-37-31.png)
योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के शुभावसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सनातन धर्म की परम्परा में मां दुर्गा की उपासना का प्राचीन काल से ही अत्यधिक महत्व रहा है। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। यह चराचर जगत की आदि शक्ति हैं, इनके अनन्त रूप हैं, लेकिन प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदि शक्ति चराचर जगत पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। वर्ष में दो बार नवरात्रि का कार्यक्रम मातृशक्ति के प्रति भारत की भावना का प्रभावी प्रतिनिधित्व करता है। शारदीय नवरात्रि का आयोजन, सभी प्रदेशवासियों के लिए शुभ एवं मंगलमय हो यह मेरी कामना है।
अखिलेश ने सभी के सुख समृद्धि की कामना की
वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शारदीय नवरात्र पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है। अखिलेश यादव ने कहा कि नवरात्र मां दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना का पर्व है। इसमें मां दुर्गा के नौ रूपों का ध्यान और पूजा की जाती है। व्रत के दिनों में आत्मशुद्धि के साथ लोकमंगल की भावना को भी बल मिलता है। नवरात्र पर्व शांति, सद्भाव और एकता का भी संदेश देता है।
भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को लेकर रूस जाएंगे केशव प्रसाद मौर्य
प्रधानमंत्री कार्यालय PMO के निर्देश पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को लेकर रूस जाएंगे। भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रूस के काल्मिकिया में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का प्रदर्शन करेगा। केशव प्रसाद मौर्य 23 सितंबर को वायुसेना के विशेष विमान से रूस के लिए प्रस्थान करेंगे। 25 से 28 सितंबर तक एलिस्ता में भगवान बुद्ध से जुड़ी कला कृतियों की प्रदर्शनी आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें- कैंसर संस्थान में साइको आंकोलॉजी की ओपीडी दोबारा शुरू, SGPGI में बनेगा नया OPD परिसर
up news | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)