Advertisment

UP News : जनाजा कह रहा था खामोशी से, मुझे कफन नहीं, इंसानियत चाहिए...

यूपी के कौशांबी से मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। यहां एक महिला के शव के पोस्‍टमार्टम के बाद उसे ले जाने के लिए शव वाहन ही नहीं मिला। मजबूरी में महिला के दो भाई उसके शव को बाइक पर रखकर 30 किमी दूर अपने घर ले गए।

author-image
Vivek Srivastav
08 1e

शव को वाहन से ले जाते दो युवक। वीडियो से लिया गया चित्र। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। 'जनाजा कह रहा था खामोशी से, मुझे कफन नहीं, इंसानियत चाहिए...।' ये महज अल्‍फाज नहीं, बल्कि कौशांबी के उन दो बदनसीब भाइयों की दास्‍तां है, जिन्‍हें अपनी बहन के शव को ले जाने के लिए शव वाहन नहीं मिला। इंसानों की दुनिया में इंसानियत की बात करने वालों के लिए इस घटना से ज्‍यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। सच सामने है। दो मजबूर, बेबस भाई कोई सहारा न देख, खुद ही बाइक से शव को 30 किमी दूर अपने घर ले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

अखिलेश यादव ने कहा, इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है

समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी इसे सोशल मीडिया एक्‍स पर शेयर करते हुए लिखा, 'इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है। और कुछ नहीं कहना है न मुख्यमंत्री से, न स्वास्थ्य मंत्री से।'

08 sep 1f
अखिलेश यादव का पोस्‍ट। Photograph: (सोशल मीडिया)

क्‍या है पूरा मामला

मोहतबपुर जीता निवासी बुघरानी (47) की शादी कड़ा धाम निवासी छंगूलाल से 32 साल पहले हुई थी। छंगूलाल (50) गाजियाबाद में छोटे बेटे के साथ रहते हैं, जबकि बड़ा बेटा दुबई में है। पड़ोसियों के अनुसार रविवार सुबह बुघरानी घर से बाहर नहीं निकली। शक होने पर धक्का देकर दरवाजा खोला, तो अंदर बुघरानी का शव फंदे से लटका था। सूचना मिलने पर पुलिस आई और शव को पोस्टमार्टम कराकर, परिजन को सौंप दिया।
आरोप है कि शव वाहन ने बुघरानी का शव ले जाने से मना कर दिया। मजबूरी में बुघरानी के दोनों भाई शव को बाइक पर लादकर 30 किलोमीटर दूर घर ले गए।

क्‍या है वीडियो में

Advertisment

वीडियो में दिख रहा है कि अंधेरे में दो युवक बाइक पर शव रखकर ले जा रहे हैं। एक राहगीर ने इस बाबत पूछा, तो भाइयों ने कहा कि शव वाहन नहीं मिला, इसलिए बाइक से ले जा रहे हैं।
वहीं, पोस्टमार्टम हाउस के इंचार्ज जयसिंह ने कहा कि शनिवार को पुलिस शव लेकर आई थी। रविवार को महिला के परिजन, शव को मैक्स वाहन से लेकर गए थे। रास्ते में शव को बाइक पर ले जाने के बारे में मुझे कुछ नहीं पता है।

यह भी पढ़ें- जानकीपुरम समेत इन इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली

यह भी पढ़ें- पावर कारपोरेशन में लागू होगा वर्टिकल सिस्टम, 30 प्रतिशत कम हो जाएंगे आउटसोर्स कर्मचारी

यह भी पढ़ें- नौकरशाही के शिकंजे में बिजली विभाग, 25 साल में 1 लाख करोड़ का घाटा

Advertisment

यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली

CM Yogi Adityanath | CM yogi | UP health ministry | Health Ministry | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | akhileshyadav | samajwadi party 

CM Yogi Adityanath CM yogi UP health ministry Health Ministry latest up news up news UP news 2025 up news hindi akhileshyadav samajwadi party
Advertisment
Advertisment